एक्सप्लोरर

Cyber Bullying: सोशल मीडिया के अभद्र टिप्पणी पर लगेगी लगाम, IIT-BHU ने खोज ली तकनीक

IIT-BHU ने सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग को कम करने के लिए एक नई तकनीक विकसित की है. यह तकनीक अभद्र टिप्पणी को पहचानने और हटाने में मदद करती है और यूजर्स को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में सक्षम है.

Social media safety: भारत में डिजिटलाइजेशन की बढ़ती दर के साथ, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की समस्या भी बढ़ रही है. आजकल सोशल मीडिया पर लोग किसी विषय पर चर्चा करते-करते कुछ ही देर में काफी आक्रमक हो जाते हैं और फिर एक सामान्य चर्चा अभद्र भाषा तक पहुंच जाती है.

कभी-कभी यह मामला इतना तूल पकड़ लेता है कि बात पुलिस और कानूनी कार्रवाई तक भी पहुंच जाती है. इस समस्या को रोकने के लिए आईटीटी और बीएचयू के छात्रों ने मिलकर एक उपाय ढूंढा है. उन्होंने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को पहचानने में मदद कर सकती है.

अभद्र भाषा पर लगेगा लगाम

IIT-BHU के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रविंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि, "डिजिटलाइजेशन की श्रृंखला में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है. हमारे देश में बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हैं.

इसमें कोई दो राय नहीं कि सोशल मीडिया आम लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोग हिंदी अंग्रेजी के मिश्रण भाषाओं का भी उपयोग करते हैं. सोशल मीडिया पर किए जाने वाली टिप्पणी का किसी एक भाषा में पहचान करना मुश्किल है और इससे भी कहीं ज्यादा मिश्रित भाषा की पहचान करना.

20.38% प्रासंगिकता स्कोर

हालांकि,  विभाग के एक शोध छात्र पारस तिवारी की तरफ से देवनागरी रोमन मिश्रित टेक्स्ट की जटिलताओं का गहन विश्लेषण किया गया है और 20.38 प्रतिशत प्रासंगिकता स्कोर के साथ कोड मिश्रित अपमानजनक / आपत्तिजनक टेक्स्ट  को इकट्ठा करके और उन्हें एनोटेट  करने के लिए एक बेहद ही उपयोगी पद्धति को तैयार कर लिया गया है. और सबसे प्रमुख बात की मौजूदा डाटा सेट्स की तुलना में यह डाटा सेट्स 8 गुना बड़ा है. इसका तात्पर्य है कि अधिक संख्या में आपत्तिजनक पोस्ट को चिन्हित किया जा सकेगा."

साइबर बुलिंग को रोकने में मददगार

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रविंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि यह तकनीक देवनागरी और रोमन मिश्रित टेक्स्ट की जटिलताओं का विश्लेषण करके अभद्र टिप्पणी को पहचानती है। इस तकनीक की मदद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी को कम किया जा सकता है और यूजर्स को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सकता है।

मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग

इस तकनीक में मशीन लर्निंग और एडवांस प्री-ट्रेंड बड़े भाषा मॉडलों का उपयोग किया गया है. यह तकनीक न केवल अभद्र टिप्पणी को पहचानती है, बल्कि उसे हटाने में भी मदद करती है।

भारत के डिजिटल समुदाय को फायदा

यह तकनीक भारत के विविध डिजिटल समुदाय को साइबर बुलिंग से निपटने में मदद कर सकती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए यह तकनीक एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें:

₹70,990 के लैपटॉप को मात्र ₹37,990 में खरीदने का मौका, Flipkart-Amazon सेल में मिल रहा ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
Xप्लेन: अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?
अगर AI कंट्रोल से बाहर हो जाए तो किसके सिर फूटेगा ठीकरा?
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: किसमें होगा ज्यादा दम?
iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: किसमें होगा ज्यादा दम?
कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत
कैसे मिलता है VIP मोबाइल नंबर? जानें क्या होता है प्रोसेस और कीमत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget