एक्सप्लोरर

आप अपने फोन को सैनेटाइजर से साफ करते हैं तो सावधान हो जाएं, फोन में हो सकता है शॉर्ट सर्किट

कोरोना से बचने के लिए अगर आप भी अपने फोन को सैनेटाइजर से साफ करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. इससे आपका फोन खराब हो सकता है. जानिए क्या है फोन साफ करने का सही तरीका.

पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के चलते लोगों को बार बार साबुन से हाथ धोने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है. लोगों में डर है कि कहीं हम इनफेक्टेड न हो जाएं. इसलिए लोग घर से बाहर निकलने पर अपने साथ सैनेटाइज और मास्क लगाकर जाते हैं. कहीं बाहर से आने के बाद खुद को अच्छी तरह से संक्रमण रहित बनाते हैं. ऐसे में कई लोग अपने फोन को भी डिसइन्फेक्टेड करने के लिए सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते हैं.

सैनेटाइजर से फोन को होने वाले नुकसान

1- स्क्रीन और स्पीकर हो सकता है खराब

कुछ लोग फोन को साफ करने के लिए एंटी बैक्टीरियल वेट-वाइप्स भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ लोग हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं. एल्कोहल युक्त सैनेटाइजर फोन के ऊपर डालकर उसे रगड़ कर साफ कर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आपके फोन को नुकसान हो सकता है. ज्यादा सैनेटाइजर से आपके फोन की स्क्रीन, हेडफोन जैक और स्पीकर भी खराब हो सकता है.

2- फोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है

दरअसल कोरोना के बाद फोन रिपेयरिंग सेंटर पर ठीक होने वाले फोन की संख्या काफी बढ़ गई है. रिपेयरिंग सेंटर पर ज्यादातर ऐसे फोन ही आ रहे हैं जिन्हें सैनेटाइजर से साफ किया गया है. सेंटर के एक मैकेनिक ने बताया कि कई लोग मोबाइल को इस तरह से सैनिटाइज कर रहे हैं कि हेडफोन जैक में सैनिटाइजर घुस जाता है. इससे फोन में शॉर्ट सर्किट होने का भी खतरा होता है.

3- डिसप्ले और कैमरा भी हो सकता है खराब

फोन को सैनेटाइजर से साफ करने पर आपके फोन का रंग बदल सकता है. एल्कोहल वाला सैनेटाइजर फोन के डिस्प्ले और कैमरा लेंस को भी खराब कर सकता है. इससे फोन के डिसप्ले का रंग पीला पड़ सकता है.

फोन को साफ करने का सही तरीका

1- कॉटन का इस्तेमाल करें  

अगर आपको फोन सैनेटाइजर से ही साफ करना है तो सबसे पहले फोन को ऑफ कर दें. अब एक रुई का टुकड़ा लें और उस पर सैनेटाइजर डालें. अब आप इससे अपने फोन की स्क्रीन को एक सीध में साफ करें. ध्यान रखें कॉटन में रबिंग एल्कोहल की मात्रा कम होनी चाहिए. इसके अलावा आप अपने फोन को साफ करने का सही तरीका कस्टमर केयर से फोन करके भी जान सकते हैं. अलग अलग कंपनियों के फोन मैटेरियल और डिस्प्ले अलग-अलग होते हैं.

2- वाइप्स का करें इस्तेमाल

मोबाइल साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है मार्केट में मिलने वाले 70 प्रतिशत एल्कोहल वाले मेडिकेटेड वाइप्स. इन वाइप्स से आप आसानी से अपना फोन साफ कर सकते हैं. वाइप से आप फोन के कोनों और बैक पैनल अच्छी तरह साफ कर सकते हैं. इससे फोन के बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं और फोन खराब भी नहीं होता.

3- एंटी बैक्टीरियल पेपर

मोबाइल साफ करने का एक सुरक्षित बैक्टीरियल टिश्यू पेपर भी हैं. आप किसी भी मेडिकल स्टोर से ये वाइप्स खरीद सकते हैं. इन पेपर से आप अपने फोन को साफ कर सकते हैं. ये वाइप्स काफी सूखे होते हैं जिनसे मोबाइल को किसी तरह का नुकसान नहीं होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget