एक्सप्लोरर

WhatsApp पर आने वाले हैं ये नए फीचर्स, ग्रुप कॉलिंग के लिए अलग होगी रिंगटोन

WhatsApp समय-समय पर यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आता है. जल्द ही नए फीचर में ग्रुप व्हाट्सऐप कॉल के लिए आप अलग से रिंगटोन सेट कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप में कई नए फीचर्स भी आने वाले हैं.

आजकल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp का इस्तेमाल किया जा रहा है. व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की जरूरत के हिसाब से नए फीचर्स लेकर आता रहता है, ताकि यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरिएंस बेहतर हो सके. जल्द ही व्हाट्सऐप पर ग्रुप कॉलिंग में भी कई बदलाव होने वाले हैं. लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि व्हाट्सऐप की रिंगटोन में उन्हें ग्रुप कॉल या सिंगल कॉल के बारे में पता नहीं लग पाता है.

हालांकि अब व्हाट्सऐप के नए फीचर्स आने के बाद सिंगल कॉल और ग्रुप कॉल में आपको अंतर पता चल जाएगा. जी हां, आप व्हाट्सऐप पर ग्रुप कॉल के लिए अलग से रिंगटोन सेट कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप में ऐसे कई और नए फीचर्स शामिल होने वाले हैं. जिससे आपका अपनी चैटिंग को और भी मजेदार बना सकते हैं.

सिंगल कॉलिंग के रिंगटोन में नहीं हुआ बदलाव- अगर आपको कोई सिंगल या पर्सनल कॉल करता है तो आपको कोई बदलाव नजर नहीं आएगा. अगर आपको ग्रुप कॉल किया जा रहा है तो यूजर को अब अलग से रिंगटोन सुनाई देगी. इस अपडेट के साथ व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को ये फायदा देना चाहता है जिससे उन्हें फोन की रिंगटोन सुनकर ही पता चल जाए कि आने वाली ग्रुप कॉल है या वन-टू-वन कॉल है.

कॉलिंग स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस- खबरों की मानें तो व्हाट्सऐप अब कॉलिंग स्क्रीन के लिए भी नया यूजर इंटरफेस रोलआउट कर सकती है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कॉलिंग के दौरान दिखने वाले सभी आइकन स्क्रीन में नीचे दिखाई देंगे. कॉल डिस्कनेक्ट करने का आइकन सेंटर में दिया होगा, तो वहीं दूसरे आइकन जैसे कैमरा स्विच, मैसेज, कैमरा माइक इनेबल/डिसेबल नीचे एक लाइन में दिखेंगे.

खबरों की मानें तो अभी ये फीचर्स डेवलपमेंट फेज में हैं. लेकिन आने वाले दिनों में यूजर्स को इसका फायदा मिल सकता है. व्हाट्सऐप ने हाल ही में ऐनिमेशन स्टिकर्स फीचर को भी लॉन्च किया था. इसके अलावा व्हाट्सऐप वेब से जुटे भी कई नए फीचर्स अपने यूजर्स के लिए लेकर आया है. उम्मीद की जा रही है जल्द ही यूजर्स को ये काम का फीचर भी मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: WhatsApp के डिलीट किए गए मैसेज भी पढ़ सकते हैं आप, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स पर अचानक पहुंच गए AI Bots! OpenAI ने खोला चौंकाने वाला राज
अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स पर अचानक पहुंच गए AI Bots! OpenAI ने खोला चौंकाने वाला राज
SIM नंबर याद नहीं? Jio से BSNL तक ऐसे पता करें अपना नंबर
SIM नंबर याद नहीं? Jio से BSNL तक ऐसे पता करें अपना नंबर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Embed widget