एक्सप्लोरर

Google Maps को फॉलो करते-करते नदी में जा गिरी गाड़ी, बाल बाल बची 4 लोगों की जान

Google Maps Mistake: गूगल मैप्स पर अधिक भरोसा करना खतरनाक हो सकता है, जैसा कि केरल में हुआ. हैदराबाद से आए पर्यटकों की कार भारी बारिश में गूगल मैप्स के गलत निर्देशों के कारण नदी में जा गिरी.

Google Maps: मॉर्डन टेक्नोलॉजी के जमाने में हम कहीं भी चल देते है, चाहे हमे उस जगह का रास्ता पता हो या नहीं. असल में, हमें गूगल मैप्स पर पूरा भरोसा होता है कि वो हमें सही दिशा दिखा देगा और हम बिना किसी अनजान व्यक्तियों से रास्ता पूछे अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे.

हालांकि, कई बार टेक्नोलॉजी पर ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ केरल में हैदराबाद के कुछ टूरिस्ट्स के साथ, गूगल मैप्स के बताये रस्ते पर चलने से इनकी गाडी नदी में जा गिरी.

गूगल मैप्स से हुई गलती

गूगल मैप्स पूरी दुनिया में एक काफी पॉपुलर और ट्रस्टेड मैप सर्विस है, इसका इस्तेमाल बहुत लोग किसी नए रास्ते और जगह पर जाने के लिए करते है. पर Google Maps कई बार गलत रास्तों पर ले जाता है और ऐसा इसने फिर किया और इस बार ये मामला केरल से सामने आया है.

हैदराबाद से आए हुए कुछ लोग साउथ केरल के कुरुप्पनतरा में थे और गूगल मैप्स के बताए रास्ते पर चल रहे थे.  गूगल मैप्स के बताये रास्ते पर चलने की वजह से ये लोग मुसीबत में फंस गए. ये शुक्रवार देर रात का मामला है. 4 लोग अपनी गाड़ी में अलप्पुझा की और जा रहे थे, जिन रास्तों पर यह लोग गाड़ी चला रहे थे. वहां पर तेज़ बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी भरा हुआ था, और साथ ही इनको इस इलाके के बारे में ज्यादा पता भी नहीं था.

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान

इस वजह से ये लोग गूगल मैप्स द्वारा बताए जा रहे रास्ते पर चल रहे थे. इसी बीच उनकी गाड़ी नदी में जा गिरी. कार में सवार सभी 4 लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ने बचा लिया. इस हादसे में उनकी कार नदी में ही डूब गई पर गाड़ी को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. ऐसा हादसा पहले भी हो चूका है, पिछले साल अक्टूबर में गूगल मैप्स के बताए रास्ते पर दो डॉक्टर अपनी गाड़ी चला रहे थे, और उनकी कार नदी में गिर गई और दोनों डॉक्टर की जान उस हादसे में चली गई.

केरल पुलिस ने इन जैसे मामलों को देखते हुए चेतावनी जारी करी है कि, अगर मानसून के सीजन में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे है तो सवधान हो जाए, अगर अनजान रास्तों पर जाने के लिए Google Maps  का सहारा लेते है तो, बहुत ज़्यादा सावधान और सचेत रहने की जरुरत है.  

यह भी पढ़ें: गेमिंग के लिए आ गए Boult के दमदार ईयरबड्स, 60 घंटे तक की बैटरी और मिलेगा बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget