एक्सप्लोरर

अब एक व्‍हाट्सएप में ही चला पाएंगे दो अकाउंट्स, मार्क जुकरबर्ग ने बताया तरीका

WhatsApp Feature: व्हाट्सऐप में एक कमाल का फीचर शुरू हुआ है, जिसकी चर्चाएं पिछले कई महीनों से की जा रही थी. अब यूज़र्स एक ही फोन में दो अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट को चला पाएंगे.

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप में हमेशा कोई ना कोई नया फीचर आते रहता है, जिसकी वजह से यूज़र्स इस ऐप के प्रति काफी आकर्षित रहते हैं. इस बार व्हाट्सऐप ने एक ऐसे फीचर को रोलआउट करना शुरू किया है, जिसका इंतजार यूज़र्स पिछले काफी महीनों से कर रहे थे. दरअसल, अब यूज़र्स अपने एक ही फोन में बिना कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड किए दो अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकते हैं. आइए हम आपको इस खास फीचर के बारे में बताते हैं.

व्हाट्सऐप में आया मल्टीपल अकाउंट्स फीचर

मल्टीपल अकाउंट्स वाले फीचर की चर्चाएं तो पिछले काफी महीनों से की जा रही थी, लेकिन व्हाट्सऐप ने अपने इस फीचर को बीटा यूज़र्स के लिए ही टेस्टिंग मोड में रखा था. अब इस फीचर को आम यूज़र्स के लिए भी रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है. व्हाट्सऐप एक स्टेट्स अपडेट के जरिए भी लोगों को इस बात की सूचना दे रहा है कि वो अपने एक ही फोन में दो अलग-अलग व्हाट्सऐप अकाउंट को चला सकते हैं. आइए हम आपको इसके लिए फॉलो करना वाला प्रोसेस बताते हैं, लेकिन उससे पहले आप अपने व्हाट्सऐप को अपडेट कर लें.

व्हाट्सऐप अपडेट करने के बाद नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें और उसके बाद भी अगर आपके फोन में दो व्हाट्सऐप यूज़ करने वाली सुविधा को विकल्प नहीं दिख रहा है, तो आपको अगले कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. ऐसा हो सकता है कि व्हाट्सऐप आपके फोन में उस फीचर को कुछ दिनों बाद भेजे तो आप तब फिर से अपने फोन में व्हाट्सऐप अकाउंट को अपडेट करके इस प्रोसेसर को फॉलो कर सकते हैं.

इस प्रोसेस को फॉलो करें

स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में अपना व्हाट्सऐप अकाउंट खोलें.

स्टेप 2: फोन की टॉप-राइट स्क्रीन पर दिख रही 3 डॉट वाले आइकन पर क्लिक करें.

स्टेप 3: उसके बाद सबसे नीचे दिख रहे Settings के ऑप्शन पर जाएं.

स्टेप 4: उसके बाद सबसे पहले ऑप्शन Account को क्लिक करें.

स्टेप 5: उसके बाद नीचे से दूसरे ऑप्शन पर Add Account का एक नया ऑप्शन आपको दिखाई देगा, उसे क्लिक करें.

स्टेप 6: उसके बाद पहले नंबर पर आपका अपना व्हाट्सऐप अकाउंट दिखाई देगा और दूसरे नंबर पर + साइन के साथ Add account का ऑप्शन दिखाई देगा. उसे क्लिक करें.

स्टेप 7: उसके बाद Agree and Continue को क्लिक करें.

स्टेप 8: अब वो दूसरे फोन नंबर डालें, जिसका व्हाट्सऐप अकाउंट आप इसी फोन में यूज़ करना चाहते हैं, और फिर Next पर क्लिक करें.

स्टेप 9: उसके बाद एक ओटीपी आएगा और फिर आप अपने फोन में ही दूसरा व्हाट्सऐप भी चला पाएंगे.

इस पूरे प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आप दोनों व्हाट्सऐप अकाउंट में से किसी भी अकाउंट को क्लिक करके उसे यूज़ कर पाएंगे. यह ठीक वैसे ही काम करेगा, जैसे एक फोन में दो या उससे ज्यादा फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट्स यूज़ करने के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें: कई कमाल के फीचर्स और जबरदस्त डिजाइन के साथ लॉन्च होगा Oppo F25 Pro 5G, जानें खास खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget