एक्सप्लोरर

आधार कार्ड एड्रेस ऑनलाइन करें अपडेट, इन टिप्स को करें फॉलो

आधार कार्ड में नया पता अपडेट करना अब आसान है. जरूरी दस्तावेज देकर आप घर बैठे ऑनलाइन पता बदल सकते हैं और अपडेट का स्टेटस देख सकते हैं.

आजकल आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक बहुत जरूरी हिस्सा बन चुका है. बैंक खाता खुलवाना हो, सरकारी योजना का फायदा लेना हो या फिर कोई नया सिम कार्ड लेना हो, हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता है. ऐसे में अगर आपने हाल ही में अपना घर बदला है या किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हुए हैं, तो आधार कार्ड में पुराना पता होना कई बार परेशानी खड़ी कर सकता है.

खासकर बैंकिंग या सरकारी योजनाओं के वेरिफिकेशन के समय, अगर आधार का पता बाकी दस्तावेजों से मेल नहीं खाता, तो काम रुक भी सकता है. अच्छी बात यह है कि अब आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना बहुत आसान हो गया है और इसके लिए आपको किसी सेवा केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं है, यह काम घर बैठे ऑनलाइन भी हो सकता है.

ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने का तरीका

आधार में पता बदलने के लिए सबसे पहले myAadhaar पोर्टल यानी myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा. यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन करें. लॉगिन होने के बाद 'Address Update' नाम का ऑप्शन चुनें और फिर 'Update Aadhaar using your documents' पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपका मौजूदा पता दिखेगा, नीचे स्क्रॉल करके अपना नया पता भरें और राज्य, जिला, शहर व पोस्ट ऑफिस जैसी जानकारी सही-सही डालें. इसके साथ ही आपको नए पते का कोई एक वैध प्रूफ अपलोड करना होगा, जैसे बिजली का बिल, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट या वोटर आईडी. अगर आपके नाम पर कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप हेड ऑफ फैमिली यानी HoF के तरीके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें परिवार के मुखिया के आधार नंबर और रिश्ते का प्रूफ देकर भी पता अपडेट कराया जा सकता है. सारी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट करते ही आपको एक 14 अंकों का Update Request Number यानी URN मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस बाद में चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

आधार में पता अपडेट करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि जो दस्तावेज आप अपलोड कर रहे हैं, वह साफ और पूरी तरह पढ़ने लायक हो, वरना आपका अनुरोध रिजेक्ट भी हो सकता है. यह भी जान लें कि आधार का पता आप जितनी बार चाहें उतनी बार बदलवा सकते हैं, बस हर बार सही प्रूफ जमा करना जरूरी है. अगर आप सिर्फ अपने पुराने दस्तावेज दोबारा वेरिफाई करा रहे हैं यानी पता बदल नहीं रहे तो यह सेवा 14 जून 2027 तक बिल्कुल मुफ्त है. लेकिन अगर आप नया पता डलवा रहे हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन 75 रुपये की मामूली फीस लगती है. 

यह भी पढ़ेंः Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम

About the author संजना सिंह

संजना सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स की पढ़ाई Galgotias University से और बैचलर्स की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से की है. उन्हें कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी का भी अनुभव है. वह आसान, रोचक और लोगों से जुड़ी भाषा में कंटेंट और खबरें लिखने में रुचि रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget