एक्सप्लोरर

कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में Lithium-ion बैटरी देखने को मिलती है. नॉर्मल इस्तेमाल में फोन की बैटरी करीब 2 से 4 साल तक अच्छी परफॉर्मेंस देती है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • लिथियम-आयन बैटरी सामान्यतः 2-4 साल में अपनी क्षमता खो देती है।
  • जल्दी डिस्चार्ज होना, गर्म होना या फूलना खराब बैटरी के लक्षण हैं।
  • आईफोन यूज़र्स सेटिंग्स में 'बैटरी हेल्थ' से मैक्सिमम कैपेसिटी जांचें।
  • एंड्रॉइड यूज़र्स सेटिंग्स में 'बैटरी इंफॉर्मेशन' से स्टेटस पता करें।

स्मार्टफोन आज लोगों की जरूरत बन चुकी है. बाजार में स्मार्टफोन कैटेगरी में यूजर्स को दो ऑप्शन मिलते हैं एक एंड्रॉयड और दूसरा आईफोन यानी आईओएस. एप्पल का आईफोन ज्यादा महंगा होता है लेकिन इस डिवाइस का क्रेज लोगों में काफी देखने को मिलता है. लेकिन अक्सर लोग जब कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उस समय कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और स्टोरेज जैसी चीजों पर खूब ध्यान देते हैं लेकिन फोन की बैटरी हेल्थ को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.

कुछ साल इस्तेमाल के बाद बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है, फोन गर्म हो सकता है और बार-बार चार्ज करने की जरूरत पड़ती है. इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपने फोन की बैटरी हेल्थ के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं.

कितने साल तक चलती है फोन की बैटरी?

जानकारी के मुताबिक, आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में Lithium-ion बैटरी देखने को मिलती है. नॉर्मल इस्तेमाल में फोन की बैटरी करीब 2 से 4 साल तक अच्छी परफॉर्मेंस देती है. हालांकि इसकी असली लाइफ चार्जिंग साइकल, टेंपरेचर, इस्तेमाल और चार्जिंग हैबिट पर निर्भर करती है.

समय के साथ बैटरी की पावर भी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसका मतलब है कि नया फोन जहां एक चार्ज में पूरे दिन चलता है, वहीं कुछ साल बाद उसी इस्तेमाल में ज्यादा जल्दी बैटरी खत्म होने लगती है.

बैटरी खराब होने के संकेत

आपको बता दें कि अगर फोन पहले के मुकाबले बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है, अचानक बंद हो जाता है या चार्जिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा गर्म होता है तो समझ जाएं कि आपके फोन की बैटरी कमजोर हो चुकी है. इसके अलावा बैटरी फूलने की कंडिशन में फोन का पिछला पैनल या स्क्रीन बाहर की ओर उभर जाती है. ऐसी कंडिशन में फोन इस्तेमाल करने के बजाय सर्विस सेंटर पर देना सही रहता है.

iPhone में ऐसे चेक करें Battery Health

iPhone में Apple ने बैटरी हेल्थ को चेक करने का भी ऑप्शन यूजर्स को दे रखा है. इसके लिए सबसे पहले Settings में जाएं और फिर Battery वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद यहां आपको Battery Health & Charging ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें.

यहां Maximum Capacity दिखाई देती है. ये बताता है कि बैटरी अपनी नई कंडिशन के मुकाबले में अब कितनी पावर रखती है. iPhone में इसी सेक्शन में बैटरी की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी भी मिल जाती है.

Android फोन में कैसे चेक करें Battery Health?

Android फोन में बैटरी हेल्थ चेक करने का तरीका कंपनी और मॉडल के हिसाब से अलग होता है. कुछ स्मार्टफोन में Settings में जाकर Battery और फिर Battery Health के ऑप्शन से बैटरी की हेल्थ पता चल जाती है.

वहीं, अगर आपके फोन में ये ऑप्शन मौजूद नहीं है तो फोन की Settings में Battery Information सर्च करके देखें. कुछ स्मार्टफोन ब्रांड बैटरी के पावर, चार्जिंग साइकल या बैटरी की कंडिशन की डिटेल्स अलग-अलग तरीके से दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें:

ब्लड बैंक पास में ढूंढना अब आसान, जानें ऑनलाइन आसान तरीका

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
10000 रुपये के बजट में खरीदें ये स्मार्ट वॉच, यहां देखें ऑप्शंस
10000 रुपये के बजट में खरीदें ये स्मार्ट वॉच, यहां देखें ऑप्शंस
Macbook Neo या फिर Macbook Air कौनसा आपके लिए बेस्ट, ऐसे करें पता
Macbook Neo या फिर Macbook Air कौनसा आपके लिए बेस्ट, ऐसे करें पता
Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील
Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील
Advertisement

वीडियोज

Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
UP Election 2027 | Seedha Sawal: यूपी में चुनाव...'PDA' पर तनाव! | Akhilesh Yadav | BJP | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget