एक्सप्लोरर

YouTube Tips: बच्चे फोन में देखते हैं यूट्यूब वीडियो, सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे बंद करें Adult कॉन्टेंट

वीडियो के बीच कई बार सजेशन सेक्शन में आपत्तिजनक व संवेदनशील कॉन्टेंट (Sensitive Content) दिखने लगता है, जिसपर एक क्लिक से बच्चे वीडियो एक्सेस कर पाते हैं. इसको कैसे कंट्रोल करें, आइए जानते हैं.

Youtube : यूट्यूब दुनिया भर का सबसे बड़े वीडियो शेयरिंग (Video Sharing) और होस्टिंग प्लेटफॉर्म (Hosting Platform) में से एक है. यूट्यूब पर आप सभी तरह की वीडियो देख सकते हैं. यहां तक की बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए कई तरह का कॉन्टेंट और टॉपिक्स को लोग यूट्यूब के द्वारा उपलब्ध कराते हैं. इसी के साथ यूट्यूब कई तरह की समस्याएं भी पैदा कर देता है. अतः बता दें की आज आधुनिक दुनिया में छोटे बच्चों के द्वारा यूट्यूब देखना एक समान्य बात हो चुकी है और यही वक्त है जब आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है.

यूट्यूब का पैरेंटल कंट्रोल फीचर

आज के इस डिजिटल के ज़माने में सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है, यहां तक की बच्चे अब ज्यादातर Youtube पर ही कविताएं (Poems), कार्टून, कहानियां (Stories) व एजुकेशनल वीडियो (Education Videos) आदि देखा करते हैं जो की वक्त के साथ एक सामान्य सी बात हो चुकी है. लेकिन समस्या वहां पैदा होती है जब इन्हीं वीडियो के बीच कई बार सजेशन सेक्शन (Suggestion Section) में आपत्तिजनक व संवेदनशील कॉन्टेंट (Sensitive Content) दिखने लगता है. अतः इसी के साथ बता दें की इस पर एक क्लिक करते ही बच्चे इस तरह की वीडियो आसानी से देख सकते हैं. मगर आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूट्यूब पर ऐसी वीडियो बच्चों को दिखाई न दे, इसके लिए यूट्यूब में पैरेंटल कंट्रोल (Parental control) फीचर दिया गया है. यह रिस्ट्रिक्शन मोड (Restriction Mode) के नाम से यूट्यूब की सेटिंग ऑप्शन में अवेलेबल होता है जिसको ऑन करने पर आपके यूट्यूब वीडियो में अडल्ट वीडियो (Adult Videos) दिखाई नहीं देंगी. 

यूट्यूब पर पैरेंटल कंट्रोल सेट करना

Youtube पर पैरेंटल कंट्रोल फीचर ऑन करने के लिए आपको जिस फोन में ये फीचर ऑन करना है उसमें यूट्यूब ऐप ओपन करना होगा. अब इसके बाद जैसे ही यूट्यूब ऑन होगा आपको टॉप-राइट कॉर्नर पर दिख रहे ‘प्रोफाइल’ आइकन पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही कुछ ऑप्शंस खुल जायेंगे, अब आपको ‘Settings’ पर जाकर क्लिक करना है. सेटिंग ऑप्शन के ओपन होते ही आपको General ऑप्शन मिलेगा, अब इसपर क्लिक करें. जनरल पर टैप करते ही यहां आपको ‘Restricted Mode’ का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे ऑन करते ही आपके स्मार्टफोन के यूट्यूब पर 18 प्लस कॉन्टेंट Restricted हो जायेगा. बता दें की ऐसा करने से यूट्यूब पर Adult कॉन्टेंट का दिखना काफी हद तक कम हो जाता है जिससे आप बेफिक्र हो सकते हैं और बच्चे आसानी से विडियोज देख सकते हैं.

Motorola ने लॉन्च की Smart TV Series, मात्र 10,999 रुपये में मिलेगा दमदार साउंड और शानदार डिस्प्ले

JioBook Laptop: Jio जल्द लॉन्च करेगा JioBook, काफी कम होगी 4जी इनेबल्ड लैपटॉप की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget