एक्सप्लोरर

अपना मोबाइल नंबर भूल गए हैं, तो कैसे निकालें? जानिए ये 5 आसान तरीके

Phone Tips: कई बार ऐसा होता है कि हम अपना फोन नंबर भूल जाते हैं. ऐसे में अपना ही नंबर खुद पता करना मुश्किल हो जाता है. आइए हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताते हैं, जिसके जरिए आप खुद अपना नंबर पता कर सकते हैं.

Tips and Tricks: स्मार्टफोन की आधुनिक दुनिया में लोगों ने फोन नंबर्स को याद करना और रखना बंद कर दिया है. यहां तक कि लोगों को खुद अपना नंबर भी याद नहीं रहता है. आजकल बहुत सारे फोन यूज़र्स के साथ ऐसा होता है कि वो खुद अपना नंबर ही भूल जाते हैं और फिर उन्हें खुद अपना नंबर पता करने का तरीका पता नहीं होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आइए हम आपको खुद अपना फोन नंबर पता करने का तरीका बताते हैं.

हमने अपने इस आर्टिकल में वोडाफोन-आइडिया सिम नंबर के बारे में बताया है. हर टेलीकॉम नेटवर्क के खोए नंबर को पाने का तरीका अलग-अलग होता है. हम अपने इस आर्टिकल में वोडाफोन-आइडिया सिम वाले यूज़र्स को अपना नंबर पता करने का तरीका बता रहे हैं, तो आइये देखते है की कैसे Vi यूजर अपना नंबर पता कर सकते है. 

Vi यूज़र्स भूला हुआ नंबर कैसे पता करें?

  • यूज़र्स USSD कोड की मदद से अपना नंबर पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
  • सबसे पहले अपने मोबाइल में फोन डायलर को ओपन कर लें
  • अब आपको अपने फोन से *199# USSD कोड डायल करना होगा.
  • इसके बाद आपके फोन में एक Flash Message आएगा, जिसमें आपका वोडाफोन-आइडिया का मोबाइल नंबर लिखा होगा.

Vi App या ऑनलाइन कैसे निकाले Vi नंबर

  • Google Play Store या App Store से Vi ऐप डाउनलोड कर लें.
  • आपको इसमें सिर्फ एक बार अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, वो आप ऊपर बताए गए USSD कोड वाले तरीके से कर लें.
  •  एक बार अपना नंबर दर्ज करने के बाद, आपके मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा. 
  • वन टाइम पासवर्ड (OTP) डालने के बाद आप रजिस्टर हो जायेंगे फिर आप ऐप खोल कर कभी भी अपना मोबाइल नंबर देख सकते है. 

अगर ये ऐप आपके फोन में है, और फिर आप अपना नंबर भूल गए हैं, तो USSD कोड वाले प्रक्रिया को करने की कोई जरूरत नहीं होगी. वहीं, अगर आपने ये ऐप पहले से डाउनलोड नहीं किया और फिर नंबर भूल गए हैं, तो फिर आपको ऊपर बताए गई प्रक्रिया का ही इस्तेमाल करना होगा.

सेटिंग्स से नंबर कैसे निकालें 

  • नंबर पता करने के लिए, फोन की Settings में जाए.
  • उसके बाद Connection वाले सेक्शन में जाए.
  • यहां पर आपको Sim Manager का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • सिम मैनेजर के ऑप्शन में Vi की सिम और उसका नंबर दिखाई देगा.
  • इसके अलावा अगर आप किसी और सिम का उपयोग करते है तो उसकी भी जानकारी मिल जाएगी.

Toll Free Number से कैसे निकालें भूला हुआ नंबर

  • अपने मोबाइल फ़ोन से 199 या 198 पर डायल करें
  • इसके बाद भाषा का चयन करें 
  • कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात करने के लिए ऑप्शन 1 और फिर ऑप्शन 6 को सेलेक्ट करें.

फैमिली मेंबर पता करें अपना नंबर

ऊपर बताए गए तरीकों से आप बिना किसी अन्य इंसान की मदद लिए खुद अपना भूला हुआ वीआई नंबर निकाल सकते हैं, लेकिन इसके आलावा आप अपने किसी ऐसे फैमिली मेंबर या दोस्त को कॉल या मैसेज करके अपना नंबर पूछ सकते हैं, जिसने आपका नंबर सेव किया हो.

यह भी पढ़ें: Big Deals: लूट सको तो लूट लो! इन धांसू ब्रांड्स के 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा हजारों का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget