एक्सप्लोरर

ChatGPT यूज करते हैं तो जान लीजिए हिस्ट्री कैसे करें डिलीट? बहुत काम आएगा ये तरीका

ChatGPT से यदि आप पर्सनल सवाल करते हैं, तो इसकी सर्च हिस्ट्री डिलीट करना न भूलें. चैटजीपीटी पर सर्च हिस्ट्री डिलीट करना काफी आसान है. आइए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

How to Delete ChatGPT History: इन दिनों OpenAI के पॉपुलर चैटबॉट ChatGPT ने दुनियाभर को अपना दीवाना बना दिया है. आज के समय में कई लोग गूगल बदले अपने सवालों का जवाब ChatGPT पर ढूंढते रहते हैं. चैटबॉट गूगल की तुलना में इसलिए भी खास होता है , क्योंकि यहां किसी सवाल के जवाब में आपके सामने 5-10 लिंक नहीं देता है, बल्कि आपके एक सवाल का यहां सटीक एक जवाब देता है. सिर्फ सवाल ही नहीं बल्कि चैटजीपीटी के जरिए मेल लिखवाने जैसे पर्सनल काम के लिए इस्तेमाल भी करते हैं. अगर आप भी चैटजीपीटी से कुछ पर्सनल सवाल या फिर मेल लिखवाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है. इस आर्टिकल में हम आपको चैटजीपीट में मौजूद सर्च हिस्ट्री डिलीट करने की जानकारी देंगे. हम आप को बताएंगे स्टेप-बाय-स्टेप.

ChatGPT की सर्च हिस्ट्री फोन पर ऐसे करें डिलीट

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में अपना ChatGPT खोलें.
2. उसके बाद टॉप राइट कॉर्नर पर मौजूद दो लाइनों वाले आइकन पर क्लिक करें.
3. यहां आपको ChatGPT व Explore GPT के नीचे अपनी सर्च हिस्ट्री देखने को मिलेगी.
4. आपने जो-जो सवाल चैटजीपीटी से किया है, वह सभी हिस्ट्री आप इस विंडो में देख सकते हैं.
5. इस सर्च हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए आपको बॉटम में दिख रही अपनी प्रोफाइल के बगल में मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें इसके बाद Data Controls पर क्लिक करें.
6. अगली विंडो में आपको Clear Chat History का ऑप्शन दिखाई देगा.
7. Clear Chat History पर क्लिक करते ही आप अपनी पूरी सर्च हिस्ट्री चैटजीपीटी से डिलीट कर सकेंगे.

ChatGPT की सर्च हिस्ट्री वेब पर ऐसे करें डिलीट

  1. वेब पर चैटजीपीटी हिस्ट्री डिलीट करने के लिए आपको सबसे पहले टॉप कॉर्नर पर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा.
  2. इसके बाद तीसरे नंबर पर मौजूद Settings ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अब General ऑप्शन पर क्लिक करें.
  4. सेक्शन के बॉटम में आपको Delete All Chats पर क्लिक करना होगा.
  5. इस तरह आप एक बार में ChatGPT की पूरी हिस्ट्री डिलीट कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

Samsung ने बढ़ाई यूजर्स की टेंशन! इन 3 स्मार्टफोन में सिक्योरिटी सपोर्ट मिलना हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget