एक्सप्लोरर

टेक कंपनियों ने मुनाफे के तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले तीन महीनें में Google, Amazon, Apple, Microsoft और Meta ने कमाए अरबों

Microsoft ने साल 2025 की पहली तिमाही में $70.1 अरब (करीब ₹5.93 लाख करोड़) की कमाई की और उसका मुनाफा $25.8 अरब रहा, जो पिछले साल से 19% ज़्यादा है.

साल 2025 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में दुनिया की पांच सबसे बड़ी टेक कंपनियों Google (Alphabet), Amazon, Apple, Microsoft और Meta ने जबरदस्त कमाई की है. मुश्किल हालातों, जैसे कि बढ़ती महंगाई और वैश्विक मंदी के बावजूद, इन कंपनियों ने मुनाफे के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. इसकी सबसे बड़ा कारण है इनका तेजी से बढ़ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड सर्विसेज और डिजिटल एडवरटाइजिंग में.

ऐसे में इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं किस कंपनी ने कितनी कमाई की और कौन-कौन से सेक्टर से उन्हें सबसे ज्यादा फायदा हुआ:

Microsoft: AI और क्लाउड ने दी नई उड़ान

Microsoft ने साल 2025 की पहली तिमाही में $70.1 अरब (करीब ₹5.93 लाख करोड़) की कमाई की और उसका मुनाफा $25.8 अरब रहा, जो पिछले साल से 19% ज़्यादा है. इस ग्रोथ का बड़ा कारण रहा उसकी Azure क्लाउड सर्विस, जिसमें 35% की बढ़त देखी गई, साथ ही AI टूल्स जैसे Copilot और OpenAI के साथ साझेदारी ने भी अहम भूमिका निभाई. कंपनी ने अपने निवेशकों को $9.7 अरब के शेयर बायबैक और डिविडेंड देकर भी फायदा पहुंचाया.

Google (Alphabet): Cloud और YouTube ने दिलाई कमाई

Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ने साल 2025 की पहली तिमाही में $90.2 अरब (करीब ₹7.63 लाख करोड़) की कमाई की, जबकि उसका मुनाफा 46% बढ़कर $34.5 अरब पहुंच गया. इस तगड़ी कमाई में सबसे बड़ा योगदान रहा Google Cloud. कंपनी ने गूगल क्लाउड से $12.3 अरब और YouTube Ads $8.9 अरब की कमाई की है. इसके अलावा, कंपनी ने अपना नया AI मॉडल Gemini 2.5 Pro भी लॉन्च किया है, जिससे आने वाले समय में और फायदे की उम्मीद जताई जा रही है.

Apple: सर्विसेस बनीं कमाई की रीढ़

Apple की कुल कमाई $95.4 अरब (करीब ₹8.06 लाख करोड़) रही, जो पिछले साल से 5% ज़्यादा है. इतना ही नहीं इस कंपना का पहले तिमाही में मुनाफा भी बढ़कर $24.8 अरब पर पहुंच गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार Apple की Services डिवीजन (जैसे App Store और iCloud) ने सबसे ज़्यादा कमाई की जो कि करीब $26.6 अरब, जिसमें 12% की बढ़त हुई. साथ ही, Apple ने अपने निवेशकों को खुश करने के लिए $100 अरब का शेयर बायबैक प्लान भी पेश किया. 

Amazon: सबसे ज्यादा कमाई वाला नाम

Amazon ने इस तिमाही में सबसे ज्यादा $155.7 अरब (करीब ₹13.15 लाख करोड़) की कमाई और $17.1 अरब का मुनाफा दर्ज किया, जिसमें AWS से $29.3 अरब और विज्ञापन से $13.9 अरब की आमदनी हुई, हालांकि नई इंफ्रास्ट्रक्चर लागत की वजह से फ्री कैश फ्लो घटकर $25.9 अरब रह गया.

Meta: विज्ञापन और AI से बंपर कमाई

Meta ने इस तिमाही में $42.3 अरब (करीब ₹3.57 लाख करोड़) की कमाई की, जो 16% ज़्यादा रही, जबकि मुनाफा 35% बढ़कर $16.6 अरब पहुंच गया. कंपनी की आय में सबसे बड़ा योगदान विज्ञापन से आया और इसका AI असिस्टेंट हर महीने लगभग 1 अरब यूज़र्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, हालांकि यूरोप में नए नियमों के चलते इसकी पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.


---

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Hacking Signs: कैसे पता करें कि आपका फोन हो गया हैक? ये टिप्स दूर कर देंगे आपकी दिक्कत
कैसे पता करें कि आपका फोन हो गया हैक? ये टिप्स दूर कर देंगे आपकी दिक्कत
सिर्फ WhatsApp नहीं! फोन की लगभग हर ऐप ट्रैक कर रही है आपकी एक्टिविटी, जानें कैसे करें बंद
सिर्फ WhatsApp नहीं! फोन की लगभग हर ऐप ट्रैक कर रही है आपकी एक्टिविटी, जानें कैसे करें बंद
पुराना फोन बेचना चाहते हैं भारतीय! लेकिन 70% लोग इस एक डर की वजह से रुक जाते हैं, जानें पूरी जानकारी
पुराना फोन बेचना चाहते हैं भारतीय! लेकिन 70% लोग इस एक डर की वजह से रुक जाते हैं, जानें पूरी जानकारी
Gadgets For Students: छात्रों के बहुत काम आते हैं ये गैजेट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट
Gadgets For Students: छात्रों के बहुत काम आते हैं ये गैजेट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Aarambhi ने Avantika को जड़ा जोरदार थप्पड़! क्या घरवालों के सामने खुलेगी पोल? #sbs
Bollywood News: 'कॉकटेल' रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर क्यों फूटा यूजर्स का गुस्सा? (20.06.26)
Shiv Sena UBT Crisis: 'शोले' का डायलॉग..' कु@त्ता-टाइगर' और भयंकर वार... शिंदे-उद्धव में आर-पार!
Tanishq Showroom Robbery: तनिष्क शोरूम चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: 'चढ़ावा चोरों' पर FIR दर्ज क्यों नहीं हुई? | UP News | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
TMC में फूट के बीच बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
Pawanraje Nimbalkar Murder Case: पवनराजे निंबालकर मर्डर केस में CBI का बड़ा फैसला, बरी आदेश को हाई कोर्ट में देगी चुनौती
पवनराजे निंबालकर मर्डर केस में CBI का बड़ा फैसला, बरी करने के आदेश को हाई कोर्ट में देगी चुनौती
Opinion: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज में जाति धर्म के आगे प्रेम-हत्या क्यों बढ़ रही है?
Opinion: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज में जाति धर्म के आगे प्रेम-हत्या क्यों बढ़ रही है?
Yoga Day 2026: क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
क्या सूर्य नमस्कार से मजबूत होता है सूर्य? जानिए 12 योग मुद्राएं और स्वास्थ्य लाभ
Happy Fathers Day 2026: इस फादर्स डे पापा को देना चाहते हैं खास सरप्राइज? ये बजट फ्रेंडली आडियाज आएंगे काम
इस फादर्स डे पापा को देना चाहते हैं खास सरप्राइज? ये बजट फ्रेंडली आडियाज आएंगे काम
पुराना फोन बेचना चाहते हैं भारतीय! लेकिन 70% लोग इस एक डर की वजह से रुक जाते हैं, जानें पूरी जानकारी
पुराना फोन बेचना चाहते हैं भारतीय! लेकिन 70% लोग इस एक डर की वजह से रुक जाते हैं, जानें पूरी जानकारी
Embed widget