एक्सप्लोरर

बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहती है SIM? Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए ज़रूरी जानकारी

Jio vs Airtel vs Vi: पिछले साल जुलाई में टैरिफ बढ़ने के बाद से रिचार्ज प्लान्स महंगे हो चुके हैं. हालांकि, TRAI के हस्तक्षेप के बाद टेलिकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस कॉल वाले प्लान्स पेश किए हैं.

Jio vs Airtel vs Vi: पिछले साल जुलाई में टैरिफ बढ़ने के बाद से रिचार्ज प्लान्स महंगे हो चुके हैं. हालांकि, TRAI के हस्तक्षेप के बाद टेलिकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस कॉल वाले प्लान्स पेश किए हैं, लेकिन ये भी उन लोगों के लिए महंगे साबित हो रहे हैं जो सेकेंडरी सिम का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोग दूसरी सिम केवल बैंकिंग सेवाओं के लिए या नेटवर्क कवरेज की सुविधा के अनुसार रखते हैं. इसी वजह से कंपनियां ग्राहकों को बिना रिचार्ज के भी कुछ समय तक इनकमिंग कॉल्स और मैसेज रिसीव करने की सुविधा देती हैं.

कब होती है SIM डिएक्टिवेट?

अगर आप लगातार 90 दिनों तक अपनी सिम का इस्तेमाल नहीं करते हैं यानी कोई कॉल, एसएमएस या डेटा यूज़ नहीं होता, तो आपका नंबर डिएक्टिवेट कर दिया जाता है. यह नियम सभी बड़ी कंपनियों—जैसे Jio, Airtel और Vi पर लागू होता है.

बैलेंस से कैसे बढ़ती है वैधता?

अगर 90 दिन पूरे होने के बाद भी आपके खाते में 20 रुपये से ज्यादा बैलेंस बचा है, तो टेलिकॉम कंपनियां ऑटोमैटिकली 20 रुपये काटकर आपकी नॉन-यूज़ अवधि को 30 दिन और बढ़ा देती हैं. यह प्रोसेस तब तक चलता है जब तक आपके अकाउंट का बैलेंस 20 रुपये से कम न हो जाए. बैलेंस खत्म होने पर आपका नंबर डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा.

डिएक्टिवेट नंबर को कैसे करें एक्टिवेट?

यदि आपकी सिम डिएक्टिवेट हो गई है तो आपको इसे दोबारा चालू कराने के लिए 15 दिन का समय मिलता है. इस अवधि में 20 रुपये का शुल्क देकर नंबर को री-एक्टिवेट कराया जा सकता है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका नंबर स्थायी रूप से बंद हो जाएगा और दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

यानी, Jio, Airtel और Vi यूजर्स बिना रिचार्ज के भी करीब 90 दिन तक इनकमिंग कॉल्स और मैसेज का फायदा उठा सकते हैं. लेकिन इस दौरान कोई आउटगोइंग कॉल, डेटा या एसएमएस इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. अगर आप अपनी सेकेंडरी सिम को लंबे समय तक चालू रखना चाहते हैं तो समय-समय पर इसका इस्तेमाल करना या न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना ज़रूरी है.

यह भी पढ़ें:

किस देश में बैन है iPhone, कहां मिलता है सबसे सस्ता, एक क्लिक में जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
Embed widget