एक्सप्लोरर

कैसे लीक होता है आपका ऑनलाइन डाटा, जानिए डेटा लीक से आपको क्या नुकसान हो सकता है ?

ऑनलाइन साइट्स पर डेटा एंट्री के बाद आजकल डेटा लीक और हैकिंग के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं. डेटा लीक होने से यूजर्स को तुरंत कोई नुकसान नहीं होता लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है.

पिछले कुछ वक्त से आपने डेटा लीक होने के बारे में कई बार सुना होगा. डिजिटल युग में अब हर काम ऑनलाइन तरीके से हो रहा है. ऐसे में बहुत सारे प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपका डेटा मांगा जाता है. जिसमें आपका नाम, फोन नंबर, ऐड्रेस, लोकेशन और यूज़र आईडी शामिल होते हैं. कई वेबसाइट्स पर भी आपका डेटा रजिस्टर किया जाता है. ऐसे में अक्सर डेटा लीक होने की खबरें आती रहती है.

खबर है कि करीब 10 करोड़ लोगों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स का डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है. इसमें कार्ड होल्डर की डिटेल्स जैसे नाम, फोन नंबर, ईमेल, कार्ड की आखिरी और पहली 4 डिजिट्स दी गई हैं. कहा जा रहा है कि ये डेटा लीक Juspay जैसे डेटा पेमेंट प्लेटफॉर्म से जुड़ा है. जो एक पेमेंट गेटवे है. इसके जरिए अमेजन, स्विगी और मेकमायट्रिप जैसे भारतीय और ग्लोबल मर्चेंट्स के ट्रांजेक्शन प्रोसेस होते हैं.

आपको बता दें कि बड़ी संख्या में डेटा लीक होने से एक आम यूज़र को इतनी जल्दी असर नहीं पड़ता. लेकिन इसके लॉन्ग टर्म इफ़ेक्ट होते हैं. सही मायनों में देखा जाए तो डेटा लीक काफी खतरनाक भी होता है.

डेटा लीक से यूज़र्स को क्या नुकसान

डेटा लीक होने का नुकसान यूजर्स को तुरंत नज़र नहीं आता लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे आपको नुकसान हो सकता है. हैकर के पास आपका नाम है, लोकेशन है, ऐड्रेस है, फ़ोन नंबर है और इस आधार पर हैकर्स के लिए कई चीज मुमकिन है. इन सब जानकारियों से वो आपकी कुछ और संवेदनशील जानकारी कलेक्ट करके आपको कई तरीके का नुकसान पहुंचा सकते हैं. आपके साथ किसी तरह का बैंक फ्रॉड हो सकता है. आपके घर तक पहुंच कर आपका नुकसान कर सकते हैं. सोशल मीडिया अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं या फिर आपकी पर्सनल लाइफ में झांक सकते हैं, रैंसम ले सकते हैं.

कैसे होते हैं डेटा लीक?

डेटा लीक कई तरीके से हो सकते हैं. कई बार कंपनियां यूज़र डेटा को स्टोर करने में कोताही करती हैं और इस वजह से डेटा लीक होता है. कई बार हैकर्स जानबूझ कर कंपनियों के सर्वर पर साइबर अटैक करके यूज़र डेटा हासिल करते हैं. साइबर क्रिमिनल्स डेटा लीक या तो कंप्यूटर नेटवर्क का फ़िज़िकल ऐक्सेस ले कर करते हैं या रिमोटली ऐक्सेस लिया जाता है. सबसे पहले हैकर्स कंपनी के सर्वर्स के बारे में रिसर्च करते हैं और किसी कॉन्टैक्ट के ज़रिए पहुंचने की कोशिश करते हैं. नेटवर्क अटैक की बात करें तो हैकर्स उस कंपनी के डेटा सर्वर की ख़ामियों को ढूंढते हैं और इसके बाद किसी कर्मचारियों को बेट के तौर पर यूज करके डेटा हासिल करते हैं. गौतलब है कि हैकिंग का कोई नियम नहीं होता है और साइबर क्रिमिनल्स हर बार अलग अलग मेथड का सहारा लेकर साइबर अटैक करते हैं. डेटा लीक करने के बाद इन्हें डार्क वेब में बेच कर या तो हैकर्स पैसे कमाते हैं, या फिर उस डेटा को यूज करके यूज़र्स का नुक़सान करते हैं.

क्या है डार्क वेब?

सिंपल भाषा में कहें तो डार्क वेब भी इंटरनेट की तरह ही होता है, लेकिन यहां इंडेक्सिंग नहीं होती. यानी आप ऐसे ही इंटरनेट पर जा कर डार्क वेब के कंटेंट सर्च नहीं कर सकते हैं. डार्क वेब ऐक्सेस के एनोनिमाइजिंग ब्राउज़र यूज़र किया जाता है. इनमें से पॉपुलर टॉर है जिसे यूज करके इसे ऐक्सेस किया जा सकता है. डार्क वेब वेबसाइट को टॉर डिडेन सर्विस भी कहा जाता है. डार्क वेब में वेबसाइट के नाम के आखिर में .com या .org नहीं लगते, बल्कि यहां .onion जैसे नाम का यूज किया जाता है. ये गूगल सर्च में नहीं दिखते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन
Phone Safety Tips: रात में सोते समय फोन को कहां रखना चाहिए? जान लीजिए काम की बात
रात में सोते समय फोन को कहां रखना चाहिए? जान लीजिए काम की बात
Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता
क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता
Jio Voice Only Plans : डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?
डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget