'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के आशुतोष रांका और अभिजीत दीपके के फंडिंग को लेकर लगाए आरोप पर सीजेपी नेता भड़क गए हैं. उन्होंने पेपर लीक से लेकर वोट चोरी तक के आरोप गिनवा दिए हैं.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोचजनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका पर फंडिंग को लेकर आरोप लगाए हैं. जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि दीपके को अमेरिका से फंडिंग मिली है जबकि आशुतोष रांका को पाकिस्तानी नेताओं से मदद मिल रही है. जितेंद्र सिंह के इस बयान के बाद आशुतोष रांका भड़क गए हैं.
जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरू में मीडिया से बातचीत करते हुए ये आरोप लगाए हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि कुछ लोग सरकार के खिलाफ अभियान चलाने के लिए विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री पर भड़के आशुतोष रांका
आशुतोष रांका ने जितेंद्र सिंह के बयान पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ''पेपर लीक किसने कराया? पाकिस्तान. स्कूल बर्बाद किसने किए? पाकिस्तान. वोट चोरी किसने करवाए? पाकिस्तान. देश में बेरोजगारी किसने फैलाई? पाकिस्तान.'' रांका ने एक और पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, ''तो फिर आप हमारे साथ बातचीत क्यों कर रहे थे?''
Paper leak kisne karaye? Pakistan. School barbaad kisne kiye? Pakistan. Vote chori kisne krwayi? Pakistan. Desh mein berozgaari kisne failayi? Pakistan.
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) November 5, 2026
Why were you negotiating with us then? 🤨
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) November 4, 2026
दीपके को भी आया गुस्सा
जितेंद्र सिंह के रांका और दीपके पर फंडिंग के आरोप लगाने के बाद अभिजीत ने चुटकी ली. उन्होंने पूछा, और सौरव को किसने फंडिंग की. सौरव दास ने भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ऐ भाई, थोड़ा टारगेटिंग आप दोनों की तरफ भी मुड़ना चाहिए! मुझे डिटॉक्स करने दो! मुझे भूल जाने के लिए धन्यवाद, जितेंद्र भाई!
Eeei bhai, thoda targeting should be redirected both of ur ways too! mujhe detox karne do! thanks Jitendra bhai for forgetting me!😭😂
— Saurav Das (@SauravDassss) November 4, 2026
उन्होंने रांका और दीपके पर निशाना साधते हुए कहा था, जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं, उन्हें अपनी फंडिंग के सोर्स के बारे में भी बताना चाहिए. उन्हें ये भी स्पष्ट करना चाहिए कि अपने प्रोटेस्ट के लिए वो संसाधन कहां से जुटाते हैं.
बता दें कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर के खिलाफ प्रोटेस्ट कर चुके हैं. जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने पर आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तार कर लिया गया था. सीजेपी के सारे नेता अभी बेल बॉन्ड पर बाहर हैं. उन्होंने पीस बॉन्ड साइन किया है. अगर वो इसे तोड़ते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.
ये भी पढ़ें: हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'






















