एक्सप्लोरर

फेक सेल का झांसा और लुट गया खाता, जानिए फर्जी डिस्काउंट का लालाच देकर कैसे साइबर स्कैमर्स कर रहे हैं फ्रॉड

साइबर ठग एक नकली वेबसाइट या लिंक तैयार करते हैं जो बिल्कुल असली शॉपिंग साइट की तरह दिखती है. जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं या अपनी जानकारी भरते हैं, आपकी पर्सनल और बैंक डिटेल्स उनके पास चली जाती हैं.

त्योहार का सीजन हो या ऑनलाइन सेल का मौका, Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स की भरमार रहती है. ऐसे मौकों पर लोग सस्ते सामान की तलाश में कई बार गलत लिंक या झूठे वादों के जाल में फंस जाते हैं. यही मौका साइबर ठगों के लिए सबसे आसान शिकार ढूंढने का होता है.

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे WhatsApp, Instagram और Facebook पर ऐसे मैसेज वायरल हो जाते हैं जिनमें 1 रुपये में मोबाइल फोन, फ्री गिफ्ट्स या लाखों की लॉटरी का दावा किया जाता है. ये ऑफर्स देखने में इतने लुभावने लगते हैं कि लोग सोच-समझे बिना लिंक पर क्लिक कर देते हैं.

कैसे होता है साइबर फ्रॉड?

साइबर ठग एक नकली वेबसाइट या लिंक तैयार करते हैं जो बिल्कुल असली शॉपिंग साइट की तरह दिखती है. जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं या अपनी जानकारी भरते हैं, आपकी पर्सनल और बैंक डिटेल्स उनके पास चली जाती हैं. कई बार वे OTP के जरिए भी पैसे निकाल लेते हैं और आपको भनक तक नहीं लगती.

जानिए कैसे बच सकते हैं ऐसे झांसे से

  • अनजान लिंक से रहें दूर: अगर किसी मैसेज या ईमेल में बेहद सस्ते ऑफर का जिक्र हो और वह लिंक संदिग्ध लगे तो उसे खोलने से बचें.
  • OTP किसी से शेयर न करें: कोई भी व्यक्ति चाहे खुद को कस्टमर केयर ही क्यों न बताए, उससे OTP शेयर करना आपके अकाउंट के लिए खतरा बन सकता है.
  • ऑनलाइन सर्वे में सावधानी रखें: अगर किसी लिंक में कैशबैक या गिफ्ट के बदले जानकारी मांगी जाए, तो सतर्क हो जाएं. मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, और बैंक डिटेल्स जैसे निजी डेटा साझा न करें.
  • ईमेल की जांच करें: अगर किसी अनजान ईमेल में ऑफर या लिंक दिया गया हो तो सबसे पहले ईमेल आईडी की स्पेलिंग जांचें. कभी-कभी एक छोटा सा बदलाव भी बड़ी ठगी की पहचान हो सकता है.
  • वेबसाइट की असली पहचान करें: अगर कोई वेबसाइट असली जैसी लग रही है तो भी उसके URL को ध्यान से देखें. अक्सर फर्जी साइट्स में छोटे बदलाव होते हैं जैसे 'amaz0n' की जगह 'amazon' जैसी दिखने वाली स्पेलिंग.

याद रखें, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है

साइबर ठगों की चालाकी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन अगर आप थोड़ी सी सावधानी रखें और हर लिंक, मैसेज और ईमेल पर आंख बंद करके भरोसा न करें, तो ठगी से बचा जा सकता है. हमेशा यही सोचें कि कोई भी डील अगर हद से ज्यादा अच्छी लगे, तो हो सकता है उसमें कोई चाल हो.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget