एक्सप्लोरर

कैसे होते हैं ऑनलाइन डेटा लीक? यूजर्स को डेटा लीक से हो सकता है ये नुकसान

ऑनलाइन साइट्स पर डेटा एंट्री के बाद आजकल डेटा लीक और हैकिंग के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं. डेटा लीक होने से यूजर्स को तुरंत कोई नुकसान नहीं होता लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है.

डिजिटल युग में हर काम ऑनलाइन तरीके से हो रहा है. ऐसे में बहुत सारे प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपका डेटा मांगा जाता है. जिसमें आपका नाम, फोन नंबर, ऐड्रेस, लोकेशन और यूज़र आईडी शामिल होते हैं. पिछले कुछ वक्त से आपने डेटा लीक होने के बारे में सुना होगा. कई वेबसाइट्स पर रजिस्टर आपका डेटा लीक हो जाता है हाल में ऑनलाइन शॉपिंग साइट बिग बास्केट से लोगों का डेटा लीक हुआ है. डेटा लीक पिछले कुछ समय से एक कॉमन टर्म बन चुका है. डेटा लीक सही मायने में काफी खतरनाक भी होता है और इसका असर एक आम यूज़र को इतनी जल्दी नहीं दिखता. लेकिन इसके लॉन्ग टर्म इफ़ेक्ट होते हैं.

डेटा लीक से यूज़र्स को क्या नुकसान

डेटा लीक होने का नुकसान यूजर्स को तुरंत नज़र नहीं आता लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे आपको नुकसान हो सकता है. हैकर के पास आपका नाम है, लोकेशन है, ऐड्रेस है, फ़ोन नंबर है और इस आधार पर हैकर्स के लिए कई चीज मुमकिन है. इन सब जानकारियों से वो आपकी कुछ और संवेदनशील जानकारी कलेक्ट करके आपको कई तरीके का नुकसान पहुंचा सकते हैं. आपके साथ किसी तरह का बैंक फ्रॉड हो सकता है. आपके घर तक पहुंच कर आपका नुकसान कर सकते हैं. सोशल मीडिया अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं या फिर आपकी पर्सनल लाइफ में झांक सकते हैं, रैंसम ले सकते हैं.

कैसे होते हैं डेटा लीक?

डेटा लीक कई तरीके से हो सकते हैं. कई बार कंपनियां यूज़र डेटा को स्टोर करने में कोताही करती हैं और इस वजह से डेटा लीक होता है. कई बार हैकर्स जानबूझ कर कंपनियों के सर्वर पर साइबर अटैक करके यूज़र डेटा हासिल करते हैं. साइबर क्रिमिनल्स डेटा लीक या तो कंप्यूटर नेटवर्क का फ़िज़िकल ऐक्सेस ले कर करते हैं या रिमोटली ऐक्सेस लिया जाता है. सबसे पहले हैकर्स कंपनी के सर्वर्स के बारे में रिसर्च करते हैं और किसी कॉन्टैक्ट के ज़रिए पहुंचने की कोशिश करते हैं. नेटवर्क अटैक की बात करें तो हैकर्स उस कंपनी के डेटा सर्वर की ख़ामियों को ढूंढते हैं और इसके बाद किसी कर्मचारियों को बेट के तौर पर यूज करके डेटा हासिल करते हैं. गौतलब है कि हैकिंग का कोई नियम नहीं होता है और साइबर क्रिमिनल्स हर बार अलग अलग मेथड का सहारा लेकर साइबर अटैक करते हैं. डेटा लीक करने के बाद इन्हें डार्क वेब में बेच कर या तो हैकर्स पैसे कमाते हैं, या फिर उस डेटा को यूज करके यूज़र्स का नुक़सान करते हैं.

क्या है डार्क वेब?

सिंपल भाषा में कहें तो डार्क वेब भी इंटरनेट की तरह ही होता है, लेकिन यहां इंडेक्सिंग नहीं होती. यानी आप ऐसे ही इंटरनेट पर जा कर डार्क वेब के कंटेंट सर्च नहीं कर सकते हैं. डार्क वेब ऐक्सेस के एनोनिमाइजिंग ब्राउज़र यूज़र किया जाता है. इनमें से पॉपुलर टॉर है जिसे यूज करके इसे ऐक्सेस किया जा सकता है. डार्क वेब वेबसाइट को टॉर डिडेन सर्विस भी कहा जाता है. डार्क वेब में वेबसाइट के नाम के आखिर में .com या .org नहीं लगते, बल्कि यहां .onion जैसे नाम का यूज किया जाता है. ये गूगल सर्च में नहीं दिखते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget