एक्सप्लोरर

जानिए- विमान हादसे के वक्त ब्लैक बॉक्स की क्यों होती है चर्चा, इसके रंग के पीछे की हकीकत

प्लेन हादसा के वक्त अक्सर आप ब्लैक बॉक्स के बारे में सुनते होंगे.इसके नाम पड़ने के पीछे इसके रंग का इतिहास छिपा हुआ है. ये दरअसल काला नहीं बल्कि तेज माल्टा यानी नारंगी रंग का होता है.

प्लेन हादसा के वक्त अक्सर आप ब्लैक बॉक्स के बारे में सुनते होंगे. दुर्घटना के बाद कहा जाता है कि ब्लैक बॉक्स मिलने पर ही इसके कारणों का पता चलेगा. लोग इसके नाम में ब्लैक जुड़े होने से समझ लेते हैं कि बॉक्स का रंग काला होता है. जानकारी के लिए मालूम होना चाहिए कि दरअसल ब्लैक बॉक्स काले रंग का नहीं होता बल्कि तेज माल्टा रंग यानी नारंगी रंग का होता है.

विमान दुर्घटना के वक्त आग और मलबे की वजह से इसका रंग काला हो जाता है. एक राय ये भी है कि शुरुआती डिजायन में इसे पूरी तरह काले रंग से पेंट किया जाता था. इस वजह से इसका नाम ब्लैक बॉक्स मशहूर हो गया. आम बोलचाल की भाषा से इतर विशेषज्ञ इसको इलेक्ट्रोनिक फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग कहते हैं. ब्लैक बॉक्स दो हिस्सों में होता है.

ब्लैक बॉक्स के दो हिस्से होते हैं-FDR, CVR एक हिस्से को फ्लाइट डेटा रिकॉर्ड (FDR) और दूसरे हिस्से को कॉकपिट वायरस रिकॉर्ड (CVR) कहा जाता है. ब्लैक बॉक्स हर विमान के टेल में ये उसके करीब फिट किया जाता है. FDR हिस्सा हवा में उड़ान भरने के दौरान विमान के आगे बढ़ने की रफ्तार, ऊंचाई, हवा की रफ्तार, तापमान, फ्यूल लेवल, ऑटो पायलट स्टेटस समेत कई बातों को नोट करता है. आधुनिक FDR सैकड़ों पैरामीटर को अपने पास रिकॉर्ड करता है और ये रिकॉर्डिंग करीब 25 घंटों का बैकअप रखती है.

1953 में पहली बार तैयार किया गया ब्लैक बॉक्स

ब्लैक बॉक्स बनाने का विचार सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ड्यूड वारेन के दिमाग में आया था. उनके पिता की मौत 1934 में विमान हादसे में हुई थी. ड्यूड वारेन की उम्र पिता की मौत के वक्त 9 साल की थी. ड्यूड ने 1950 में ब्लैक बॉक्स पर काम करना शुरू किया. 1953 में पहली बार एयरोनोटिकल रिसर्च लेबोरेटरी में ब्लैक बॉक्स तैयार किया गया.

इलेक्ट्रोनिक फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग भी कहा जाता है

फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग डिवाइस पहली बार दूसरे विश्वयुद्ध के समय ब्रिटेन में तैयार की गई. आधुनिक डिजिटल रिकॉर्ड कॉकपिट में होनेवाली दो घंटे की बातचीत को रिकॉर्ड करता है. इसके बाद ये बातचीत ओवरराइट हो जाती है. रिकॉर्डिंग में विमान के अंदर होनेवाली बातचीत, बैकग्राउंड आवाज, क्रू मेंबर का आपस में संपर्क और विमान के कंट्रोल टॉवर से होनेवाली बातचीत रिकॉर्ड होती रहती है.

आपका पुराना TV बन जाएगा Smart TV, बस करना होगा ये काम

बजट सेगमेंट में लॉन्च हुए नए 4K स्मार्ट टीवी , कीमत 21990 रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget