एक्सप्लोरर

Apple iPhone History: पहले iPhone से लेकर iPhone 16 तक का सफर, पढ़ें आईफोन का पूरा इतिहास

iPhone History in Hindi: आईफोन 16 सीरीज लॉन्च होने वाली है, लेकिन क्या आप जानते है कि पहला आईफोन कब लॉन्च हुआ था. आइए हम आपको पहले आईफोन से लेकर आईफोन 16 तक की पूरी कहानी बताते हैं.

iPhone History in Hindi: आजकल भारत समेत पूरी दुनिया के टेक जगत में सिर्फ एक चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और वो है एप्पल द्वारा लॉन्च की जाने वाली नई आईफोन सीरीज. एप्पल 9 सितंबर 2024 यानी कल (सोमवार) को आईफोन 16 (iPhone 16) सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में कंपनी 4 आईफोन को लॉन्च कर सकती है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

iPhone का इतिहास

भारतीय यूज़र्स भी नए आईफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में भारत में आईफोन्स की मांग काफी तेजी से बढ़ी है. यही कारण है कि भारत में एप्पल का रेवेन्यू भी काफी तेजी से बढ़ा है. हालांकि, एप्पल के आईफोन का सफर आसान नहीं रहा है. इसकी शुरुआत 17 साल पहले सन् 2007 से हुई थी. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में आईफोन्स के इतिहास की पूरी कहानी बताते हैं.

2007, एक ऐसा साल जब टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नई क्रांति हुई थी. स्टीव जॉब्स ने दुनिया के सामने आईफोन पेश किया था और उसके बाद स्मार्टफोन के एक नए युग की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर आज तक, आईफोन लगातार नई-नई तकनीकों और डिजाइनों के साथ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है. 

पहला आईफोन (iPhone) (2007)

9 जनवरी 2007 को, स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) ने मैकवर्ल्ड (Macworld) में पहले आईफोन की घोषणा की थी. यह डिवाइस एक वाइडस्क्रीन आईपॉड (iPod) के टच कंट्रोल्स, एक मोबाइल फोन, और एक इंटरनेट कम्युनिकेटर का कॉम्बिनेशन था.

29 जून 2007 को बिक्री के लिए उपलब्ध होने के बाद, इसने मोबाइल फोन की दुनिया में क्रांति ला दी थी. पहले आईफोन में .5 इंच का डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल का कैमरा, और 16GB तक की स्टोरेज थी.

iPhone 3G और iPhone 3GS (2008-2009)

iPhone 3G को 11 जुलाई 2008 को 3G कनेक्टिविटी और ऐप स्टोर (App Store) के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया. 

इसके बाद, 19 जून 2009 को iPhone 3GS लॉन्च हुआ था, जिसमें बेहतर कैमरा और पहली बार वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा थी.

iPhone 4 और iPhone 4S (2010-2011)

24 जून 2010 को iPhone 4 लॉन्च हुआ था, जो फ्रंट-फेसिंग कैमरा और रेटिना डिस्प्ले (Retina Display) के साथ आया. 

इसके बाद, 14 अक्टूबर 2011 को आईफोन 4S लॉन्च हुआ, जिसमें पहली बार सिरी (Siri) नामक वॉयस असिस्टेंट की सुविधा को पेश किया गया था.

iPhone 5 से iPhone 7 (2012-2016)

iPhone 5 को 21 सितंबर 2012 को लॉन्च किया गया था. यह आईफोन एक बड़े डिस्प्ले और लाइटनिंग कनेक्टर (Lightning Connector) के साथ पेश किया गया था. 

iPhone 5S और iPhone 5C को 20 सितंबर 2013 को लॉन्च किया गया था. 

iPhone 6 और iPhone 6 Plus 19 सितंबर 2014 को लॉन्च हुए, जिनमें बड़े डिस्प्ले और बेहतर बैटरी लाइफ थी. 

iPhone 7 और iPhone 7 Plus 16 सितंबर 2016 को लॉन्च हुए, जिनमें हेडफोन जैक को हटाया गया और डुअल कैमरा सेटअप पेश किया गया था.

iPhone X से iPhone 12 (2017-2020)

iPhone X को 3 नवंबर 2017 को लॉन्च किया था. इस आईफोन में पहली बार फेस आईडी (Face ID) और OLED डिस्प्ले दिया गया था, जिसने बाजार में खूब धूम मचाई थी.

iPhone XS, iPhone XS MAX, और iPhone XR को 2018 में लॉन्च किया गया था. 

iPhone 11 सीरीज 20 सितंबर 2019 को लॉन्च हुई थी, जिसमें नाइट मोड और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल थे. 

iPhone 12 सीरीज 23 अक्टूबर 2020 को लॉन्च हुई हुई थी, जिसमें पहली बार 5G कनेक्टिविटी को शामिल किया गया था.

iPhone 13 से iPhone 15 (2021-2023)

iPhone 13 सीरीज 24 सितंबर 2021 को लॉन्च हुई थी, जिसमें बैटरी लाइफ को बढ़ाया गया था और कैमरा क्वालिटी में भी काफी सुधार किए गए थे.

iPhone 14 सीरीज 16 सितंबर 2022 को लॉन्च हुई थी, जिसमें क्रैश डिटेक्शन और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसी नई सुविधाएं शामिल थीं.

iPhone 15 सीरीज 22 सितंबर 2023 को लॉन्च हुई थी, जिसमें USB-C पोर्ट और पॉवरफुल प्रोसेसर दिए गए थे. 

iPhone 16 (2024)

अब बारी iPhone 16 सीरीज की है, जिसे 9 सितंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज के तहत कंपनी 4 आईफोन्स को लॉन्च कर सकती है, जिसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं.

इस बार के आईफोन्स का बैक कैमरा डिजाइन बदला जाएगा. आईफोन्स में अब सैमसंग एस सीरीज के जैसे बैक कैमरा बंप दिए जाएंगे. इसके अलावा इस आईफोन सीरीज की खास बात एआई फीचर्स (AI Features) हो सकते हैं, जिन्हें पहली बार आईफोन में शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें;

iPhone 16 Price: किस देश में सबसे सस्ता मिलेगा आईफोन 16, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फोन पर कभी न करें ये काम, बड़ा नुकसान होने का है खतरा
अपने फोन पर कभी न करें ये काम, बड़ा नुकसान होने का है खतरा
Amazon Prime Day 2026: 30,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 समेत ये फोन, आ रही है सबसे बड़ी सेल
Amazon Prime Day 2026: 30,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 समेत ये फोन, आ रही है सबसे बड़ी सेल
दूसरे लोग खोलेंगे तो दिखेगा नया फोन, लेकिन आपको मिलेंगे सारे ऐप्स, क्या आप जानते हैं यह फीचर?
दूसरे लोग खोलेंगे तो दिखेगा नया फोन, लेकिन आपको मिलेंगे सारे ऐप्स, क्या आप जानते हैं यह फीचर?
एप्पल ने बढ़ाई MacBook और iPad की कीमतें, खरीदने से पहले देखे क्या है नया प्राइस
एप्पल ने बढ़ाई MacBook और iPad की कीमतें, खरीदने से पहले देखे क्या है नया प्राइस

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget