एक्सप्लोरर

बिना OTP के ऐसे अकांउट से पैसे उड़ा रहे हैकर्स, जानिए इनसे कैसे बचा जाए

हैकर्स इतने शातिर हो गए हैं कि अब बिना ओटीपी के भी अकाउंट से गायब कर रहे हैं. इसके लिए साइबर अपराधी कई एप का सहारा ले रहें हैं. हम आपको बता रहे हैं कि आप इनसे कैसे बच सकते हैं.

फोन और इंटरनेट बैंकिंग ने हमारे काम को आसान कर दिया है लेकिन इसके बढ़ते इस्तेमाल की वजह से तरह-तरह के साइबर क्राइम सामने आ रहे हैं. अभी तक बैंक की ओर से सलाह दी जाती थी कि आप किसी भी अनजान व्यक्ति से अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर या ओटीपी नंबर शेयर न करें. इससे आपके बैंक खाते से कोई पैसा नहीं निकाल पाएगा. लेकिन साइबर अपराधियों ने अब एक नया तरीका निकाल लिया है. जिसमें बिना ओटीपी के भी आपके खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं.

शातिर आर्थिक अपराध इन दिनों इस तरह के क्राइम को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे अपराधी आपको फोन करके आपको किसी तरह की मदद का ऑफर करते हैं. इसी बहाने आपके फोन या लैपटॉप में किसी तरह की ऐप डाउनलोड करवाते हैं. बस फिर क्या है पल भर में आपकी बैंक से जुड़ी तमाम जानकारी चुराकर आपको चूना लगा दिया जाता है.

कैसे जाल में फंसाते हैं? ये साइबर अपराधी आपको फोन करके अपने जाल में फंसाते हैं. एक घटना के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले सुरेश के पास फोन आया कि उनके पेटीएम अकाउंट का केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं हुआ. फोन करने वाले शख्स ने बताया कि अगर केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं किया, तो आपका पेटीएम अकाउंट 24 घंटे में बंद कर दिया जाएगा.

सुरेश ने फोन करने वाले शख्स को पेटीएम का कर्मचारी समझते हुए घर आकर वेरिफिकेशन करने के लिए कहा. लेकिन कोरोना का बहाना बना कर फोन करने वाले शख्स ने आने से मना कर दिया. कॉलर ने कहा कि कोरोना की वजह से वो फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए नहीं आ सकता. आपको ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराना होगा.

फोन करने वाले शख्स ने सुरेश को अपने मोबाइल पर ‘क्विक सपोर्ट’ एप डाउनलोड करने के लिए कहा. इसके बाद सुरेश से आईडी पूछकर कॉलर ने उनके फोन को बड़े ही स्मार्ट तरीके से हैक कर लिया. अब कॉल करने वाले शख्स ने सुरेश को किसी दूसरे अकाउंट से पेटीएम में एक रुपया डालने के लिए कहा.

सुरेश ने अपने आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से एक रुपया अपने पेटीएम अकाउंट में भेज दिया. इस दौरान उस शख्स ने क्विक सपोर्ट से फोन को हैक कर लिया और सुरेश के क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर देख लिया. कॉल करने वाले शख्स ने कुछ समय के लिए सुरेश को बातों में फंसाए रखा और उनके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से 9,999 रुपये के दो ट्रांजैक्शन कर 19,998 रुपये निकाल लिए. बाद में सुरेश ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई.

साइबर अपराध से ऐसे बचें? साइबर एक्सपर्ट की मानें तो टीम व्यूवर या क्विक सपोर्ट जैसी ऐप से कोई दूर बैठा व्यक्ति भी आपके फोन या कंप्यूटर पर पूरा अधिकार कर लेता है. इससे कोई भी एक्सिस करके आपके सिस्टम को ठीक कर सकता है. आजकल साइबर अपराधी इनका दुरूपयोग दूसरों के सिस्टम से जानकारी चुराने के लिए कर रहे हैं. 1 -ऐप को डाउनलोड करते समय भी चेतावनी दी जाती है कि इसके आईडी की जानकारी वे केवल उसे ही दें, जिस पर भरोसा हो. 2 -एप की आईडी किसी को बताने से आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है. 3 -एप को बिना वजह डाउनलोड न करें 4 -सिस्टम में कुछ खराबी आने पर उन्हीं से ठीक कराएं जिन्हें आप व्यक्तिगत तौर पर जानते हों. 5 -कोई अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए बोले तो ऐसा बिल्कुल न करें.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?
boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?
20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन
20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
दिल्ली की इस मार्केट नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में व्यापारियों का 'No UPI Day'
दिल्ली की इस मार्केट नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में 'No UPI Day'
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget