एक्सप्लोरर

मेहनत से कमाए पैसे अब नहीं होंगे बर्बाद, Facebook और Instagram के लिए सरकार ला रही नया नियम

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि वे आईटी रूल में कुछ बदलाव करने वाले हैं जिससे आम लोगों का पैसा फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए बर्बाद नहीं होगा. दोनों कंपनियों के लिए एक खास नियम पर सरकार काम कर रही है. 

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आप सभी ने लोन ऐप्स के Ads जरूर देखे होंगे. मेटा पैसे लेकर इन ads को दिखाती है ताकि जिन लोगों को पैसों की जरूरत हो वो इन ऐप्स के जरिए लोन ले पाएं. हालांकि प्लेटफार्म पर कई ऐसे ऐप्स भी मौजूद हैं जो लोगों को लोन के वक्त मिसगाइड करते हैं और बाद में ज्यादा पैसे रिपेमेंट के तौर पर लेते हैं. कई ऐप्स तो ऐसे हैं जो लोन के बहाने यूजर्स की निजी जानकारी जैसे कि कांटेक्ट, फाइनेंशल डिटेल्स और मैसेज आदि की जानकारी भी इकट्ठा करते हैं. फ्रॉड करने वाले लोग भी फेसबुक पर ऐसे लोन ऐप्स का प्रचार करते हैं और आम लोगों के मेहनत से कमाए पैसे को उड़ा ले जाते हैं. 

नहीं दिखेंगे फर्जी लोन ऐप के ads 

इस सबसे से आम यूजर को बचाने और फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐसे फर्जी लोन ऐप्स का एडवर्टाइजमेंट न करे इसके लिए सरकार आईटी रूल में कुछ बदलाव करने वाली है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि सरकार फर्जी लोन ऐप्स के डिस्ट्रीब्यूशन को रोकने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी कंपनियों के लिए नए नियम बनाएगी. यदि नियमों के खिलाफ जाकर कोई प्लेटफार्म ऐसे ऐप्स का डिस्ट्रीब्यूशन करता है तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस नियम को आने वाले जनरल इलेक्शन के बाद लागू कर सकती है. नए नियम में सरकार सोशल मीडिया कंपनियों के लिए इस तरह के ऐप्स के प्रचार से पहले कुछ जरुरी बिन्दुओं को ध्यान में रखने के लिए कह सकती है.  

इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री ने आगे कहा की आईटी मंत्रालय कई महीनों से भारतीय रिजर्व बैंक के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रहा है, लेकिन हमने हाल ही में इस समस्या का समाधान खोजने के लिए अपना प्रयास तेज कर दिए हैं. बता दें, हाल ही में, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि केंद्रीय बैंक ने भारत सरकार के साथ ऋण देने वाले ऐप्स की एक सूची शेयर की है ताकि फर्जी ऐप्स के खिलाफ एक्शन और लोगों के पैसे को बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें

Republic Day Parade: 26 जनवरी को भारत की आन, बान, शान लाइव देखना चाहते हैं? ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget