एक्सप्लोरर

अब नहीं लगा पाएंगे Wi-Fi नेटवर्क में सेंध, सरकार ने इन VPN Apps पर की बड़ी कार्रवाई, ऐप स्टोर से हुए डिलीट

VPN Apps पर भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. ऐप स्टोर और Google Play Store को कई VPN Apps को हटाने का आदेश दिया है. इसमें Cloudflare का पॉपुलर VPN 1.1.1.1 और कई VPN शामिल हैं.

VPN Apps पर भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. ऐप स्टोर और Google Play Store को कई VPN Apps को हटाने का आदेश दिया है. इसमें Cloudflare का पॉपुलर VPN 1.1.1.1 और दूसरे कई वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन VPN ऐप्स को हटाने के पीछे कानूनी उल्लंघनों का हवाला दिया गया है.

TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय गृह मंत्रालय की ओर से इन ऐप्स को हटाने का आदेश जारी किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, ऐप के डेवलपर्स को भेजे गए मैसेज में Apple ने गृह मंत्रालय के एक डिवीजन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से एक “डिमांड” का जिक्र किया गया है.

केंद्र ने आरोप लगाया कि डेवलपर के कंटेंट भारतीय कानून का उल्लंघन करती है. हालांकि, न तो मंत्रालय और न ही टेक जाइंट Apple, Google और Cloudflare ने इस पर कोई कमेंट किया है. वीपीएन ऐप्स के लिए कई नियम सरकार की ओर से तय किए गए थे.

VPN प्रोवाइडर्स को मानना था ये नियम 

इन नियमों में VPN प्रोवाइडर्स और क्लाउड सर्विस ऑपरेटर्स को अपने यूजर्स की डिटेल्ड रिकॉर्ड रखना अनिवार्य कर दिया गया था. इनमें एड्रेस, IP एड्रेस और पांच साल के ट्रांज़ैक्शन हिस्ट्री शामिल हैं. इन नियम के मुताबिक, इन चीजों को स्टोर करके रखना और जरूरत पड़ने पर सरकारी एजेंसी को मुहैया करवाना है.

बड़े VPN ऐप प्लेयर्स ने जताया था विरोध

बड़े VPN ऐप प्लेयर्स ने इस नियम का कड़ा विरोध किया था. NordVPN, ExpressVPN SurfShark और ProtonVPN जैसे इंडस्ट्री प्लेयर्स ने इसका विरोध किया था. इन लोगों ने इस नियम को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं. भारत के नए नियमों के रिस्पांस में, कई लीडिंग VPN प्रोवाइडर्स ने देश से अपना सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर वापस लेने की योजना की घोषणा की है. 

बता दें कि NordVPN, ExpressVPN और SurfShark जैसे ऐप्स अभी भी इंडियन कस्टमर्स को सर्विस देना जारी रखे हुए हैं. हालांकि, उन्होंने देश में ऐसे ऐप्स को प्रमोट करना बंद कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-

अब नहीं लगा पाएंगे Wi-Fi नेटवर्क में सेंध, सरकार ने इन VPN Apps पर की बड़ी कार्रवाई, ऐप स्टोर से हुए डिलीट

 

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
Samsung W27 Launch : Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget