एक्सप्लोरर

सरकार की एडवायजरी पर Zoom ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सिक्योरिटी को लेकर हैं गंभीर

गृह मंत्रालय ने वीडियो कॉनफ्रेंसिंग ऐप जूम के इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी की थी जिसके बाद अब जूम ऐप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम अपने यूजर की सिक्योरिटी को लेकर गंभीर हैं.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग Zoom App बहुत तेजी से पॉपुलर हुआ है. लोग ऑफिस की मीटिंग्स, टीचर्स ऑनलाइन क्लासेस के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी बीच जूम ऐप के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर इसी ऐप के यूजर्स को इसके इस्तेमाल के लिए आगाह किया था. वहीं अब ऐप की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया दी गई है.

सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी पर जूम ऐप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. जूम ऐप ने दावा किया है कि ऐप यूजर की सिक्योरिटी को बहुत गंभीरता से लेता है. कंपनी के सीईओ का कहना है कि इस बारे में यूजर्स को भरोसा दिलाते हैं कि वे अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए 90 दिनों की फीचर फिक्स की मदद से इन समस्या से पार पा लेंगे.

ऐप के प्रवक्ता ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय सेवा कंपनियों और टेलीकॉम कंपनियों से लेकर गैर-सरकारी संगठनों और सरकारी एजेंसियों तक बड़ी संख्या में ग्लोबल एजेंसीज ने हमारी सुरक्षा को परखा है और इस ऐप का इस्तेमाल जारी रखा है.

सरकार ने जारी की थी एडवाइजरी

इससे पहले गृह मंत्रालय ने इस ऐप को लेकर एडवाइजरी जारी की थी. सरकार ने ये एडवाइजरी उन लोगों ने के लिए जारी की जो लोग इस ऐप का इस्तेमाल निजी काम के लिए करते हैं. अपनी एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने कहा है कि ये ऐप सोशल मीडिया का सुरक्षित प्लेटफॉर्म नहीं है.

Zoom ऐप के खतरे जानिए

इस ऐप के इस्तेलमाल से यूजर्स को बचने के लिए कहा जा रहा क्योंकि आपकी बिना मर्जी के, जूम ऐप के जरिए होने वाली विडियो कॉन्फ्रेंस में कोई तीसरा शख्स शामिल हो सकता है. आपका पर्सनल डेटा आसानी से चोरी हो सकता है. इतना ही नहीं आप जो बात कर रहे हैं, वो विडियो कॉलिंग भी हैक की जा सकती है. इस ऐप के जरिए कोई भी आपका जरुरी मैसेज पढ़ सकता है.

सरकार ने क्या सलाह दी है

इन खतरों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सख्ती दिखाते हुए जूम ऐप के इस्तेमाल पर नई गाइडलाइन जारी की है. इसके गाइडलाइन के मुताबिक अब यूजर्स हर मीटिंग के लिए नया यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करें. वेटिंग रूम फीचर को एनेबल करें, ताकि कोई भी यूजर तब कॉल में शामिल हो सके जब कॉन्फ्रेंस करने वाला अनुमति दे.

इसके साथ ही कहा गया है कि ज्वाइन ऑप्शन को डिसेबल कर दें. स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन सिर्फ होस्ट के पास रखें. किसी व्यक्ति के लिए रिज्वाइन का ऑप्शन बंद रखें. फाइल ट्रांसफर के ऑप्शन का कम से कम इस्तेमाल करें.

यह पहली बार नहीं है कि भारतीय सरकारी एजेंसी ने पॉपुलर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप का यूज करने के खिलाफ यूजर्स को आगाह किया हो. इस महीने की शुरुआत में कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया (सर्टिफिकेट-इन) ने ऐप के सुरक्षा मुद्दों के बारे में एक सलाह जारी की. सलाहकार ने जूम ऐप यूजर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सुरक्षा सुविधाओं जैसे कि वेटिंग रूम और शेड्यूलिंग प्रिविलेज का उपयोग करने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस: अफवाहों पर लगेगी लगाम, फेसबुक लॉन्च करने जा रहा ये खास फीचर

Samsung Galaxy A30s के लिए रोल आउट हुआ Android 10, इस फोन से है सीधा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget