एक्सप्लोरर

आपके व्हाट्सऐप चैट पर है सरकार की नजर! पीआईबी का क्या है कहना, जानें सच या झूठ

पीआईबी ने कहा है कि गलत सूचना जंगल की आग की तरह फैल सकती है. इसके लिए सतर्क रहना और जानकारी को साझा करने या उस पर विश्वास करने से पहले विश्वसनीय सोर्स से वेरिफाई करना जरूरी है.

दुनिया के बेहद पॉपुलर मैसेंजर व्हाट्सऐप (WhatsApp) का आज ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं. लेकिन व्हाट्सऐप से कनेक्ट होने के साथ-साथ इस प्लेटफॉर्म पर अफवाह और गलत जानकारी का भी प्रसार होने लगा है. सोशल मीडिया पर एक खबर फैलाई गई कि सरकार आपके चैट (WhatsApp chats) की मॉनिटरिंग कर रही है. लेकिन सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल, पीआईबी फैक्ट चेक (PIB fact check) ने सोशल मीडिया चैनलों पर प्रसारित इस भ्रामक दावे का खंडन किया है और इस बारे में बयान भी जारी किया है. 

ये दावे झूठे हैं

खबर के मुताबिक, दावा यह किया गया कि भारत सरकार व्हाट्सऐप पर पर्सनल मैसेज की निगरानी कर रही थी और उन्हें रीड कर रही थी. पीआईबी फैक्ट चेक ने एक फोटो ट्वीट की और यह स्पष्ट कर दिया कि ये दावे झूठे हैं. व्हाट्सऐप में इमेज, अलग-अलग मैसेज स्टेटस को दर्शाने के लिए व्हाट्सऐप द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग सिम्बॉल को शो करती है. दो ब्लू टिक पुष्टि करते हैं कि संदेश पढ़ा गया है. ये मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जाने-माने फीचर्स हैं.

सरकार ले सकती है एक्शन

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, फैक्ट चेक में पीआईबी ने कहा कि भ्रामक दावे के पीछे शरारती तत्वों ने भ्रम पैदा करने के लिए एक्स्ट्रा पॉइंटर जोड़े. उनकी मनगढ़ंत जानकारी के मुताबिक, तीन ब्लू टिक का मतलब था कि सरकार ने मैसेज पर ध्यान दिया है, जबकि दो नीले और एक लाल टिक के कॉम्बिनेशन से संकेत मिलता है कि सरकार ऐसा दावा करने वाले के खिलाफ एक्शन ले सकती है. इसे कोर्ट से नोटिस भेजा जाएगा.

सोर्स से वेरिफाई करना जरूरी

हकीकत में गौर करने वाली बात है कि ऑफिशियल व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म मैसेज स्टेटस के लिए रेट टिक का इस्तेमाल नहीं करता है, बल्कि यह ग्रे टिक का इस्तेमाल करता है जो रिसीवर द्वारा मैसेज पढ़ने पर ब्लू हो जाता है. व्हाट्सऐप और सरकारी निगरानी पर लाल टिक का सुझाव देने वाली कोई भी इमेज पूरी तरह से नकली है. पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार व्हाट्सऐप या किसी दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्राइवेट मैसेजेज की निगरानी नहीं करती है. पीआईबी ने कहा है कि गलत सूचना जंगल की आग की तरह फैल सकती है. इसके लिए सतर्क रहना और जानकारी को साझा करने या उस पर विश्वास करने से पहले विश्वसनीय सोर्स से वेरिफाई करना जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget