एक्सप्लोरर

डेस्कटॉप पर Google Chrome चला रहे हैं? हो जाइए सावधान, सरकार की चेतावनी, खतरे में है आपका डेटा, तुरंत करें ये काम

Warning for Google Chrome Users: सरकार ने डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. दरअसल, क्रोम के डेस्कटॉप वर्जन में कुछ समस्याएं पाई गईं हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यूक्रेनी संस्करण को तुरंत नवीनतम संस्करण में अपडेट करके सुरक्षित रहें।

Warning for Google Chrome Users: अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने हाल ही में एक गंभीर चेतावनी जारी की है जिसमें Chrome के डेस्कटॉप वर्जन में खतरनाक खामियों का खुलासा हुआ है. इस चेतावनी को हाई सीवेरिटी कैटेगरी में रखा गया है यानी इसे हल्के में लेना बिल्कुल भी सही नहीं होगा.

किन यूजर्स पर है सबसे ज्यादा खतरा?

एजेंसी के अनुसार, यह समस्या उन यूजर्स को प्रभावित कर सकती है जो Chrome का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं. खासतौर पर Windows, macOS और Linux प्लेटफॉर्म पर चल रहे पुराने ब्राउजर वर्जन जोखिम में हैं. अगर आपका ब्राउजर अपडेटेड नहीं है तो आप अनजाने में साइबर हमले का शिकार बन सकते हैं.

कैसे काम करता है यह साइबर अटैक?

सबसे चिंताजनक बात यह है कि हैकर्स को आपके सिस्टम तक पहुंचने के लिए किसी फिजिकल एक्सेस की जरूरत नहीं होती. वे सिर्फ आपको किसी खतरनाक या फर्जी वेबसाइट पर क्लिक करने के लिए उकसा सकते हैं. जैसे ही आप उस पेज को खोलते हैं, बैकग्राउंड में छिपी खामियां एक्टिव हो सकती हैं और हमला शुरू हो सकता है.

इन कमजोरियों में कई तकनीकी समस्याएं शामिल हैं जो ब्राउजर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद हैं. आसान भाषा में समझें तो ये ऐसी खामियां हैं जिनका फायदा उठाकर कोई भी व्यक्ति आपके सिस्टम पर अपनी मर्जी से कोड चला सकता है.

क्या हो सकता है नुकसान?

अगर इन खामियों का गलत इस्तेमाल किया गया तो हैकर्स आपके डिवाइस पर मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं या फिर आपके सिस्टम को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा, आपके डिवाइस को क्रैश करना या सेवाओं को बाधित करना भी संभव है. यह खतरा सिर्फ व्यक्तिगत यूजर्स तक सीमित नहीं है बल्कि कंपनियों और ऑफिस सिस्टम्स के लिए भी उतना ही गंभीर है.

बचाव का आसान तरीका क्या है?

अच्छी बात यह है कि इस समस्या का समाधान काफी आसान है. आपको बस अपने Google Chrome ब्राउजर को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना है. कंपनी ने इन खामियों को ठीक करने के लिए पहले ही अपडेट जारी कर दिया है और CERT-In ने भी बिना देरी किए अपडेट करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें:

मैसेजिंग ऐप्स के लिए राहत! SIM Binding को लेकर डेडलाइन बढ़ा सकती है सरकार, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget