एक्सप्लोरर

Google Search के लिए बढ़ने लगीं मुसीबतें, 10 सालों में पहली बार 90 प्रतिशत से नीचे आया मार्केट शेयर, क्या है वजह?

पिछले कुछ समय से Google Search का मुकाबला बढ़ने लगा है. अब लोग सीधे चैटबॉट से अपने सवाल पूछ रहे हैं. इससे Google Search के मार्केट शेयर पर भी असर पड़ा है.

इंटरनेट पर सर्च के मामले में Google Search का कोई मुकाबला नहीं है. सालों से यह पहले स्थान पर बरकरार है. हालांकि, अब धीरे-धीरे चीजें बदल रही हैं. AI चैटबॉट आ जाने और दूसरे अन्य कारणों से Google Search का मार्केट शेयर कम हो रहा है और पिछले 10 सालों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. 2015 के बाद पहली बार इंटरनेट सर्च में Google Search का शेयर 90 प्रतिशत से कम हो गया है. 

तीन महीनों तक 90 प्रतिशत से कम रहा है शेयर

पिछले तीन महीनों से सर्च में गूगल का शेयर 90 प्रतिशत से कम रहा है. 2015 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब लगातार तीन महीनों तक यह आंकड़ा 90 प्रतिशत से नीचे रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में गूगल का मार्केट शेयर 89.34 प्रतिशत, नवंबर में 89.99 प्रतिशत और दिसंबर में 89.73 प्रतिशत था. इससे पहले ऐसा 2015 में हुआ था, जब लगातार तीन महीनों तक सर्च के मामले में गूगल का मार्केट शेयर 90 प्रतिशत से कम था.

लगातार बढ़ रहा है मुकाबला

अन्य कारणों के अलावा सर्च में बढ़ता मुकाबला भी गूगल सर्च का मार्केट शेयर कम होने की वजह रहा है. अब कई लोग अपनी क्वेरी के लिए गूगल सर्च की बजाय ChatGPT जैसे चैटबॉट पर जा रहे हैं. बीते कुछ समय में ChatGPT का ट्रैफिक गूगल से अधिक रहा है. कई विश्लेषकों का कहना है कि इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, जो गूगल के लिए चिंता की बात हो सकती है.

गूगल को भी इस मुकाबला का अंदाजा है और वह लगातार नए फीचर्स जोड़ती जा रही है. हाल ही में खबर आई थी कि गूगल जल्द ही अपने सर्च इंजन में AI मोड पेश कर सकती है. जैसे ही यूजर्स कुछ सर्च करने के लिए इस पर टैप करेंगे, यह गूगल जेमिनी AI जैसे एक नए इंटरफेस पर ले जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

अब Apple Store जाने की जरूरत नहीं, कंपनी ने लॉन्च कर दी नई App, घर बैठे करें शॉपिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?
फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान

Embed widget