एक्सप्लोरर

आ गया Google का AI मोड! अब मिलेगा स्मार्ट और सीधा जवाब, जानिए कैसे करेगा आपकी मदद

Google AI Mode: गूगल ने पहले अमेरिका में एक प्रयोग के तौर पर AI मोड पेश किया था और अब इसे भारत में भी शुरू कर दिया गया है. यह सुविधा फिलहाल इंग्लिश भाषा में ‘Labs’ फीचर के तहत उपलब्ध कराई जा रही है.

Google AI Mode: गूगल ने पहले अमेरिका में एक प्रयोग के तौर पर AI मोड पेश किया था और अब इसे भारत में भी शुरू कर दिया गया है. यह सुविधा फिलहाल इंग्लिश भाषा में ‘Labs’ फीचर के तहत उपलब्ध कराई जा रही है. इस नए मोड की खासियत यह है कि आप गूगल से जटिल और बहुस्तरीय सवाल पूछ सकते हैं और AI आपकी क्वेरी को समझकर बेहद सटीक और गहराई से जवाब देगा. साथ ही आपको आगे पढ़ने के लिए लिंक भी दिए जाएंगे.

क्या है खास Google AI Mode में?

गूगल का कहना है कि भारत में लॉन्च हुआ यह AI मोड उसके Gemini 2.5 मॉडल पर आधारित है, जो कि एक अत्याधुनिक भाषा मॉडल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पारंपरिक सर्च की तुलना में ज्यादा जटिल और विस्तारपूर्ण सवालों को समझने और जवाब देने में सक्षम है. आमतौर पर जब कोई यूज़र किसी विषय पर जानकारी ढूंढता है तो उसे कई बार अलग-अलग तरीके से सवाल पूछने पड़ते हैं. लेकिन AI मोड एक ही बार में आपके सवाल का सार समझकर पूरी जानकारी दे देता है.

उदाहरण के लिए, गूगल ने बताया कि आप AI मोड में ऐसा सवाल पूछ सकते हैं –"मेरे बच्चे 4 और 7 साल के हैं, बहुत एक्टिव हैं. गर्मी के दिनों में घर के अंदर उन्हें बिज़ी और फिज़िकली एक्टिव रखने के लिए क्या कम खर्चीले और क्रिएटिव उपाय हैं?" इस सवाल में उम्र, ऊर्जा स्तर, मौसम, बजट और जगह की कमी जैसे कई पहलू एक साथ जुड़े हैं. गूगल का AI इन सभी को समझकर आपके लिए बेहतरीन सुझाव तैयार करेगा.

अब आवाज़ और फोटो से भी कर सकते हैं सर्च

गूगल ने माना है कि भारत में Google Lens और वॉइस सर्च का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है. इसी वजह से अब AI मोड में आप अपनी आवाज़ या फोटो से भी सवाल पूछ सकते हैं. बस गूगल ऐप खोलें, माइक आइकन पर टैप करें और बोलकर सवाल पूछें. या फिर किसी चीज़ की फोटो लें और पूछें – "ये पौधा कौन सा है? इसे कैसे रिपॉट करें? देखभाल कैसे करें?" AI मोड न सिर्फ तुरंत जवाब देगा, बल्कि आप इसके बाद भी उससे जुड़े फॉलो-अप सवाल पूछ सकते हैं, और वह पहले दिए गए संदर्भ को याद रखेगा.

क्या AI मोड हमेशा सही होता है?

गूगल ने यह भी स्वीकार किया है कि AI मोड हर बार 100% सटीक नहीं होता. कुछ मामलों में अगर सिस्टम को खुद भी जवाब को लेकर पूरी पुष्टि नहीं होती तो वह AI के साथ-साथ सामान्य वेब सर्च के रिज़ल्ट भी दिखाता है ताकि यूज़र को व्यापक जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़ें:

क्या इंसानों पर मंडरा रहा है AI से खत्म होने का खतरा? एक्सपर्ट ने बताया 2300 तक इतनी रह जाएगी जनसंख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget