एक्सप्लोरर

डेट या लंच पर कहां गए थे ये गूगल भी जानता है, फौरन बंद कर लें ये सेटिंग वरना गूगल सब पर नजर रखेगा

क्या आप जानते हैं कि गूगल आपके लोकेशन से जुड़ा सारा डेटा इकट्ठा करता है और आप पर नजर बनाए रखता है. यहां तक कि गूगल को ये भी पता है कि आप कहां-कहां गए.

आज टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि हम जो-जो कर रहे हैं उस बात की जानकारी गूगल को भी है. अगर हम कहीं जा रहे हैं तो गूगल ये बात भी जानता है, अगर हमने कहीं से कुछ खरीदा और पेमेंट की तो गूगल ये भी जानता है. कुल मिलाकर गूगल हमारी सारी बात जानता है. इंटरनेट की दुनिया में प्राइवेसी एक तरह से कम हो गई है. इसके पीछे की वजह हमारी ओर से मोबाइल में की गई एक सेटिंग है. दरअसल, जब हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं और इसे सेटअप करते हैं तो कई तरह की परमिशन इस दौरान हमसे मांगी जाती हैं.

यहां हम फटाफट ओके और नेक्स्ट करते हैं जिसके बाद से ही गूगल हमारा सारा डेटा इकट्ठा करना शुरू कर देता है और फिर उसी हिसाब से हमें सारी चीजें सजेस्ट करता है. गूगल स्मार्टफोन में मिलने वाला जीपीएस ट्रैकर और सेंसर की मदद से हमारे लोकेशन को ट्रैक करता है और इस वजह से उसे सब पता रहता है कि हम कब कहां गए. इस डाटा का इस्तेमाल कर वो यूजर्स को आसपास के विज्ञापन दिखाता है और उसी हिसाब से चीजें सजेस्ट करता है. लेकिन अगर आप नहीं चाहते कि गूगल आपकी प्राइवेसी में खलल डालें तो आज ही मोबाइल फोन कि ये खास सेटिंग बंद कर दें.

गूगल का संपर्क आपसे टूट जाएगा

हर एंड्राइड स्मार्टफोन में गूगल ऐप एक डिफॉल्ट ऐप्लिकेशन के रूप में आता है. इस ऐप में जाकर आपको सेटिंग में एक छोटा बदलाव करना है और आप गूगल के चंगुल से आजात हो जाएंगे. 

-सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में गूगल ऐप को ओपन करें और दाएं ओर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें. 
-अब यहां आपको गूगल अकाउंट पर क्लिक करना है जिसमें आपको 'डाटा एंड प्राइवेसी' का ऑप्शन मिलेगा. इस ऑप्शन में जाएं और नीचे स्क्रॉल करते रहे. - फिर यहां आपको लोकेशन हिस्ट्री का विकल्प दिखेगा. यहां अगर आपकी 'लोकेशन हिस्ट्री' ऑन है तो इसे ऑफ कर दें और पुरानी हिस्ट्री को डिलीट कर दें.

इसके अलावा, रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग को रोकने के लिए हमेशा अपने मोबाइल फोन के नोटिफिकेशन पैनल में लोकेशन ऑप्शन को बंद रखें. जिन ऐप्स को लोकेशन एक्सेस की जरूरत पड़ती है उन्हें कुछ समय के लिए ये एक्सेस दें अन्यथा इसे बंद ही रखें. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि फालतू में किसी ऐप को लोकेशन का एक्सेस न दें.

दरअसल, गूगल लोकेशन की वजह से ही आपको समझता है कि आप किस जगह हैं और आपको क्या चाहिए और क्या नहीं. उदहारण के लिए अगर आप गोवा में है और आपका लोकेशन ऑन है तो गूगल आपको कई तरह की फनी एक्टिविटी दिखाने लगेगा. अगर आप लोकेशन को ऑफ रखेंगे तो गूगल आपको नहीं जानता कि आप कहां है और क्या कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 1500 रुपये का हो या फिर 1.5 लाख का, अब हर स्मार्टफोन में होगा Type-C चार्जर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget