एक्सप्लोरर

Google I/O 2024: अब दुनिया भर में सभी के लिए उपलब्ध हुआ Gemini 1.5 Pro, जानें इस AI मॉडल की खासियत

Google I/O 2024 के दौरान, Google ने Gemini 1.5 Pro को दुनिया भर के सभी डेवलपर्स के लिए जारी किया. यह कई भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसमें कई नए फीचर्स हैं.

Google I/O 2024 इवेंट शुरू हो चुका है. इस इवेंट के जरिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जेमिनी के लेटेस्ट वर्ज़न Gemini 1.5 Pro को अब दुनिया भर के सभी डेवलपर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है. इसका इस्तेमाल कई भाषाओं में किया जा सकता है. आइए हम आपको Gemini 1.5 Pro के लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में बताते हैं.

Gemini 1.5 Pro सभी डेवलपर्स के लिए हुआ लागू

आपको बता दें कि पहले Gemini 1.5 Pro को सिर्फ डेवलपर्स कम्यूनिटी तक ही सीमित रखा गया था, लेकिन अब खुशखबरी आ रही है कि इसे दुनिया भर के सभी डेवलपर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इसका मतलब है कि अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा डेवलपर्स गूगल के एआई मॉडल के जरिए ऐप्स और सर्विसेज़ का इस्तेमाल कर सकेंगे. गूगल का कहना है कि इससे ना सिर्फ इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यूज़र्स को भी ज्यादा बेहतर ऐप इंटेलीजेंट ऐप्स का एक्सपीरियंस मिलेगा.

कई भारतीय भाषाओं का मिला सपोर्ट

Gemini 1.5 Pro की एक खास बात यह है कि इसमें अब पहले से कहीं ज्यादा भाषाओं का समर्थन शामिल कर दिया गया है. गूगल I/O 2024 में बताया गया कि ये मॉडल अब 35 से ज़्यादा भाषाओं को समझ सकता है और उनमें प्रतिक्रिया भी दे सकता है. यह हिंदी, तमिल, तेलुगू समेत भारत की कई भाषाओं का समर्थन करता है, जिससे भारतीय डेवलपर्स को काफी मदद मिलेगी.

बहुत सारे एडवांस फीचर्स से लैस

Gemini 1.5 Pro में कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. यह सिर्फ टेक्स्ट जेनरेशन की सुविधा ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ करने में सक्षम है. 14 मई को हुए गूगल के इवेंट में दिखाए गए एक वीडियो में दिखाया गया कि जेमिनी 1.5 प्रो भविष्य में कितना कुछ बदल सकता है. वीडियो में दिखाया गया कि किस तरह से जेमिनी 1.5 प्रो किसी इमेज या वीडियो को देखकर उसका विश्लेषण करने में सक्षम है और उससे जुड़ी तमाम जानकारियां चुटकी में बता सकता है. 

यह भी पढ़ें: Google I/O 2024 में लॉन्च हुआ Gemini 1.5 Flash: तेज रफ्तार वाला नया और हल्का-फुल्का AI मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज, कितनी क्षमता का लगवाएं पैनल?
सोलर से 24 घंटे चलाना है फ्रिज, कितनी क्षमता का लगवाएं पैनल?
क्या है Focus Mode? जानें कैसे ये फीचर आईफोन यूजर्स की करता है मदद
क्या है Focus Mode? जानें कैसे ये फीचर आईफोन यूजर्स की करता है मदद
जापान ने बनाया नया रोबोट! मौके पर ही मशीनों की करेगा मरम्मत, इंसानों का काम होगा आसान
जापान ने बनाया नया रोबोट! मौके पर ही मशीनों की करेगा मरम्मत, इंसानों का काम होगा आसान

वीडियोज

जीत के बाद ABP न्यूज पर Yash Dabas का पहला इंटरव्यू
ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
Embed widget