एक्सप्लोरर

Google I/O 2024 में लॉन्च हुआ Gemini 1.5 Flash, तेज रफ्तार वाला नया और हल्का-फुल्का AI मॉडल

Google Event: गूगल ने अपने वार्षिक कार्यक्रम Google I/O 2024 में एक नया एआई मॉडल 'Gemini 1.5 Flash' लॉन्च किया. यह मॉडल हल्का और तेज है, जिसे डेवलपर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.

Google I/O 2024: 14 मई को आयोजित हुए गूगल के इस इवेंट में कई रोमांचक घोषणाएं हुईं, जिनमें से एक थी Gemini 1.5 Flash है. यह गूगल द्वारा लॉन्च किया गया एक नया एआई मॉडल है. यह गूगल का एक नया, हल्का और तेज रफ्तार वाला एआई मॉडल है. गूगल ने डेवलपर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए इस हल्के और तेज मॉडल को बनाया है.

इस एआई मॉडल को खासतौर पर उन ऐप्स और सर्विस के लिए तैयार किया गया है, जहां कम लेटेंसी यानी रिएक्शन करने का टाइम कम होता है और किफायती दाम अहम भूमिका निभाते हैं. आइए हम आपको गूगल के इस नए एआई मॉडल Gemini 1.5 Flash के बारे में बताते हैं.

Gemini 1.5 Flash की खास बातें

तेज रफ्तार कार्यक्षमता: Gemini 1.5 Flash को कम लेटेंसी वाले कार्यों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसका मतलब है कि यह उन स्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करता है जहां कम समय में तुरंत जवाब की ज़रूरत होती है, जैसे चैट ऐप्स में रीयल-टाइम ट्रांसलेशन या स्मार्टफोन कैमरों में ऑब्जेक्ट की पहचान करना. ऐसे कामों के लिए Gemini 1.5 Flash काफी काम आने वाला है.

हल्का-फुल्का मॉडल: Gemini 1.5 Flash अपने बड़े भाई Gemini 1.5 Pro की तुलना में काफी हल्का मॉडल है. इसके हल्के होने का मतलब है कि Gemini 1.5 Flash का इस्तेमाल कम संसाधनों वाले डिवाइस में भी किया जा सकता है, जबकि Gemini 1.5 Pro का बखूबी इस्तेमाल करने के लिए एक अच्छे डिवाइस की भी जरूरत होती है.

कम खर्च वाला एआई मॉडल: Gemini 1.5 Flash को किफायती इस्तेमाल के हिसाब से बनाया गया है. यह डेवलपर्स को अपनी लागत को कम रखने में मदद करता है, खासकर उन मामलों में जहां बड़े और जटिल AI मॉडल की ज़रूरत नहीं होती.

हल्का और कम खर्च वाला मॉडल

Gemini 1.5 प्रो का छोटा भाई: Gemini 1.5 Flash को जेमिनी 1.5 प्रो से प्राप्त ज्ञान और क्षमताओं का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है. लिहाजा, इसे आप जेमिनी 1.5 प्रो का एक लाइट मॉडल भी कह सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने के लिए कम खर्चा करना पड़ता है, लेकिन प्रो मॉडल की तुलना में फ्लैश मॉडल की कार्यक्षमता थोड़ी कम है.

हालांकि, फिर भी यह कई कार्यों को काफी अच्छी तरीके से कर देता है. इसका मतलब है कि जिन यूज़र्स को थोड़े बहुत हल्के कामों के लिए एआई मॉडल की जरूरत हैं, वो Gemini 1.5 Flash का इस्तेमाल करके काम चला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Google I/0 2024: गूगल फोटो में आया Ask Photo फीचर, जानें कैसे Gemini की मदद से करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget