एक्सप्लोरर

भरी हुई Google Drive पर चुटकियों में सर्च कर पाएंगे कोई भी फोल्डर या फाइल, रोलआउट हुआ ये नया फीचर

Google ने अपने गूगल वर्कस्पेस अपडेट ब्लॉग पर घोषणा की है कि उसने 'सर्च चिप्स' नामक एक फीचर रोलआउट किया है, जिसकी घोषणा उसने पिछले महीने गूगल ड्राइव के लिए की थी.

Google Drive : गूगल ने अपनी वर्कस्पेस ऐप्स के लिए नए अपडेट की घोषणा की है, जिसमें गूगल डॉक्स, गूगल शीट्स और गूगल ड्राइव आदि शामिल हैं. इस अपडेट की खास बात यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित फीचर्स को जोड़ा गया है, जिसमें  नया कैलेंडर इन्वाइट टेम्पलेट, वेरिएबल्स, इमोजी वोटिंग चिप्स, और डेटा एक्सट्रेक्शन चिप्स आदि शामिल हैं. कहा जा रहा है कि एक महीने से कम ही समय में कंपनी इनमें से कुछ फीचर्स को ड्राइव के लिए रोलआउट कर देगी.  इनमें से एक सर्च चिप्स फीचर्स गूगल ड्राइव की सर्चिंग को और बेहतर बनाने के लिए रोलआउट भी हो चुका है.

गूगल ड्राइव के लिए सर्च चिप्स फीचर

Google ने अपने गूगल वर्कस्पेस अपडेट ब्लॉग पर घोषणा की है कि उसने 'सर्च चिप्स' नामक एक फीचर रोलआउट किया है, जिसकी घोषणा उसने पिछले महीने गूगल ड्राइव के लिए की थी. गूगल ने पहले भी इस फीचर के बारे में बताया था. उस टाइम, गूगल ने कहा था कि वह आने वाले कुछ टाइम में इस फीचर को यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा. अब करीब एक माह के बाद, कंपनी ने इस फीचर को सभी के लिए जारी करना शुरू कर दिया है.

सर्च चिप्स फीचर यूजर्स को उन फाइल्स को फिल्टर करने की सुविधा देगा, जिन्हे वे भरी हुई गूगल ड्राइव में ढूंढना चाहते हैं. यूजर्स फाइल को अब फाइल टाइप, ऑनर और लास्ट अपडेट डेट जैसे विभिन्न क्राइटेरिया से खोज सकते हैं. इस फीचर का काम यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर फाइल सर्चिंग को तेज और आसान बनाना है. 

गूगल ड्राइव में सर्च चिप्स का इस्तेमाल कैसे करें?

गूगल का कहना है कि सर्च चिप्स ड्राइव में सर्च बार के नीचे दिखाई देंगे और वे फाइल्स, फोल्डर और सबफोल्डर्स को सर्च करेंगे. आप सर्च चिप को रिमूव भी कर सकते हैं. इसके लिए गूगल ड्राइव में राइट साइड पर जाना है और फिर 'X' आइकन पर क्लिक करना है. इतना ही नहीं, अगर आप एक बार में सभी सर्च चिप को रिमूव करना चाहते हैं तो इसके लिए चिप्स के आखिर में 'X' बटन पर क्लिक करना है.

यह भी पढ़ें - चैट जीपीटी से इस व्यक्ति ने कमाएं 28 लाख रुपये, कैसे? ये काम आप भी कर सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget