एक्सप्लोरर

चैट जीपीटी से इस व्यक्ति ने कमाएं 28 लाख रुपये, कैसे? ये काम आप भी कर सकते हैं

जहां एक तरफ लोगों को चैट जीपीटी से अपनी नौकरी पर खतरा लग रहा है तो दूसरी तरफ एक व्यक्ति ने इस चैटबॉट के जरिए 28 लाख रुपये 3 महीने में कमाए हैं. जानिए आखिर इस व्यक्ति ने ऐसा क्या काम किया.

Man Earns money Using ChatGPT: ओपन एआई ने पिछले साल चैट जीपीटी को लॉन्च किया था. महज एक हफ्ते में इस चैटबॉट ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए. ये चैटबॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है जिसमें पब्लिकली मौजूद सारा डेटा फीड किया गया है. इस चैटबॉट के बाजार में आने के बाद अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल आया कि उनकी नौकरी इस चैटबॉट की वजह से जा सकती है. हर कोई अब यही कह रहा है कि ये चैटबॉट लाखों लोगों की नौकरी खा सकता है. लेकिन इस बीच चैट जीपीटी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो आपको हैरान कर देगी. दरअसल, Lance Junck नाम के एक व्यक्ति ने चैट जीपीटी के जरिए 3 महीने में 28 लाख रुपए की कमाई की है. जानिए आखिर Lance Junck ने ऐसा क्या किया?

बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल के Lance Junck ने चैट जीपीटी का एक प्रोफेशनल कोर्स Udemy पर शुरू किया. इस कोर्स में वे चैट जीपीटी की क्षमताओं और इसे कैसे इस्तेमाल करना है इसकी जानकारी दे रहे थे. इस कोर्स के लिए करीब 15000 लोगों ने अलग-अलग जगह से एनरोल किया था. कोर्स का नाम Lance Junck ने 'चैट जीपीटी मास्टर क्लास फॉर बिगनर्स' रखा था. इस कोर्स की वजह से Lance Junck ने 3 महीने में करीब 28 लाख रुपये की कमाई की. कमाल की बात ये है कि Lance Junck ने चैट जीपीटी पर कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली है. उन्होंने खुद इस AI टूल के बारे में जानकारी हासिल की और फिर बच्चों को पढ़ाया. 

3 हफ्ते में रिकॉर्ड कर लिया पूरा कोर्स 

Lance Junck ने जो कोर्स तैयार किया है वो करीब 7 घंटे का है और अब 20 डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसमें 50 लेक्चर Lance Junck ने तैयार किए हैं जिसे रिकॉर्ड करने के लिए उन्हें 3 हफ्ते का समय लगा. अधिकतर लोग जिन्होंने इस कोर्स के लिए अप्लाई किया है वे US, इंडिया जापान और कनाडा से हैं. Lance Junck ने बताया कि कुछ बच्चों तो ऐसे हैं जिनके देश में अभी चैट जीपीटी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन वे इस चैटबॉट के बारे में जानना चाहते हैं. एक तरफ जहां चैट जीपीटी को लेकर लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ इस तरह की खबर अपने आप में प्रेरणादायक है. लोग चाहें तो इस AI टूल को अवसर समझकर पैसा भी कमा सकते हैं.

OpenAI ने बनाया है चैट जीपीटी

ओपन एआई ने पिछले महीने चैट जीपीटी का नया वर्जन GPT-4 लाइव किया था. नया वर्जन पहले से ज्यादा एडवांस और एक्यूरेट है. इसमें आप इमेज क्वेरी भी कर सकते हैं. हालांकि GPT-4 अभी केवल प्लस सब्सक्राइबर के लिए ही उपलब्ध है. यदि अगर आप लेटेस्ट वर्जन का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको चैट जीपीटी का प्लस सब्सक्रिप्शन लेना होगा जिसकी कीमत 20 डॉलर है. बता दें, चैट जीबीटी को ओपन एआई ने बनाया है. ओपन एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करने वाली एक कंपनी है जिसकी शुरुआत सेम अल्टमैन और एलन मस्त ने की थी लेकिन बाद में एलन मस्क कंपनी से अलग हो गए थे.

यह भी पढ़ें: क्या एसी से निकलने वाला पानी साफ होता है? यह भी समझिए आखिर ये निकलता ही क्यों है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Embed widget