एक्सप्लोरर

Google Cloud Next 2024: गूगल ने लॉन्च किए कई नए और बेहद खास एआई फीचर्स, यहां देखें लिस्ट

Google: गूगल ने गूगल क्लाउड नेक्स्ट 2024 इवेंट के दौरान गूगल वर्कस्पेस के लिए कई नए फीचर्स का ऐलान किया है, जो एआई क्षमताओं से लैस हैं. आइए हम आपको कुछ खास फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Google Cloud Next 2024: गूगल के इस खास इवेंट का इंतजार दुनियाभर में मौजूद गूगल के करोड़ों यूज़र्स को था. अब आखिरकार गूगल क्लाउड नेक्स्ट 2024 के दौरान वर्कस्पेस में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. गूगल ने गूगल विड्स (Google Vids) नाम की एक नई ऐप लॉन्च की है, जो एआई फीचर्स से लैस है. 

इसके अलावा ट्रांसलेट फॉर मी (Translate for me) नाम का एक फीचर भी पेश किया गया है. यह फीचर गूगल मीट के जरिए होने वाली मीटिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकेगा. इस फीचर की मदद से आप गूगल मीट के दौरान अन्य भाषाओं में होने वाली बातचीत को अपनी भाषा के कैप्शन में पढ़ पाएंगे.  इसके अलावा गूगल ने अपने इस इवेंट के दौरान एआई सिक्योरिटी एड-ऑन (AI Security Add-on) नाम की भी एक सर्विस पेश की है, जो यूज़र्स को अपनी संवेदनशील फाइल्स को प्रोटेक्ट करने में मदद करेगा. आइए हम आपको गूगल के इन खास फीचर्स के बारे में बताते हैं.

गूगल विड्स

Google Cloud Next 2024 इवेंट में गूगल ने गूगल विड्स (Google Vids) नाम का एक ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप कई एआई फीचर्स से लैस है, जो यूज़र्स को नई वीडियो क्रिएट करने में मदद करेगा. इस ऐप की मदद से यूज़र्स ना सिर्फ वीडियो को क्रिएट कर पाएंगे, बल्कि उसे शेयर भी कर पाएंगे. इस ऐप के जरिए यूजर्स वीडियो बनाने के दौरान उसमें अपना वॉइसओवर अपलोड कर सकते हैं, या ऐप में कुछ प्रीलोडेड वॉइसओवर भी मौजूद हैं, उन्हें भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कुल मिलाकर, इस ऐप का इस्तेमाल यूज़र्स वीडियो राइटिंग, प्रॉडक्शन, और एआई एडिटिंग टूल के लिए कर सकते हैं.

गूगल मीट के लिए ट्रांसलेट फीचर

गूगल ने अपने इस इवेंट में गूगल मीट के लिए भी एक खास एआई फीचर को पेश किया है, जिसकी जरूरत दुनियाभर के बहुत सारे यूज़र्स को थी. गूगल के इस फीचर का नाम ट्रांसलेट ऑफर मी है. इस फीचर के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इसमें भाषा अनुवाद की सुविधा मिलेगी. इस फीचर को गूगल मीट ऐप में जून तक रोलआउट किया जाएगा.

यह फीचर कैप्शन को ऑटोमैटिकली पढ़ लेता है, और उसके बाद उसे आपकी भाषा में अनुवाद कर देता है. गूगल ने इस फीचर में 52 नई भाषाओं को जोड़ा है. इसका मतलब है कि गूगल मीट का यूज़ करने के दौरान यूज़र्स दुनियाभर की 69 भाषाओं में ट्रांसलेट फीचर का फायदा उठा सकते हैं.

खास डॉक्यूमेंट के लिए एआई सिक्टोरिटी

गूगल ने इस इवेंट के दौरान एआई सिक्योरिटी एड-ऑन नाम का भी एक फीचर पेश किया है. इस फीचर का काम किसी भी जरूरी दस्तावेज़ को पूरी तरह से सुरक्षित रखना है. गूगल ने इस फीचर को फिलहाल सीमित तौर पर लॉन्च किया है. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को 10 डॉलर प्रति महीना खर्च करना होगा.

नया जीमेल फीचर

गूगल ने अपने इस इवेंट में एक नया जीमेल फीचर भी पेश किया है, जिसका मुख्य काम मैसेज भेजना होगा. दरअसल, गूगल ने जीमेल पर एक नया वॉयस प्रॉम्पटिंग फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स वॉइस कमांड पर इमेल भेज सकेंगे. इसका मतलब है कि आप इमेल भेजने के लिए सिर्फ बोलकर कुछ कमांड देंगे और गूगल का यह नया फीचर जेमिनी का उपयोग करके आपके लिए एक शानदार इमेल तैयार कर देगा और उसे भेज भी देगा.

इतना ही नहीं अगर आप इमेल भेजने के लिए कुछ वर्ड्स के नोट्स लिख देंगे तो उसी के आधार पर गूगल का यह फीचर सिर्फ एक क्लिक में पूरा परफेक्ट इमेल तैयार कर देगा और उसे सेंड भी कर देगा.

यह भी पढ़ें: 

फ्री में मिल सकती है गूगल के मैजिक एडिटर की सुविधा, जानें इस AI फीचर की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, इस विभाग के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, इस विभाग के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
'एक ड्रम बजा रहा, तो दूसरा तिरंगा...', बच्चों संग PM मोदी का वीडियो वायरल
'एक ड्रम बजा रहा, तो दूसरा तिरंगा...', बच्चों संग PM मोदी का वीडियो वायरल
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
पानी को लेकर आपस में भिड़ी पाक सेना, एक दूसरे को नोचने लगे जवान
पानी को लेकर आपस में भिड़ी पाक सेना, एक दूसरे को नोचने लगे जवान
Embed widget