एक्सप्लोरर

AirTags से अगर कोई करेगा आपकी जासूसी तो फोन देगा अलर्ट, गूगल ने जारी किया नया अपडेट

AirTags: गूगल ने एक नया अपडेट एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी किया है जो उन्हें ब्लूटूथ ट्रैकिंग की जानकारी देगा. यानि अगर कोई उन्हें ट्रैक कर रहा होगा तो इसकी जानकारी उनका फोन समय रहते दे देगा.

Unwanted AirTags Alert: एप्पल के Airtags वैसे तो काफी फायदेमंद हैं लेकिन इनका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है. जैसे कोई इन्हें ऑन कर आपका पीछा कर सकता है या आपकी गतिविधि पर नजर रख सकता है कि आप क्या-क्या कर रहे हैं और किधर-किधर जा रहे हैं. इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गूगल ने एक नया अपडेट एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी किया है. इस अपडेट के बारे में जानकारी कंपनी ने I/O 2023 में दी थी. अब ये लोगों को मिलने लगा है. अपडेट के तहत यदि कोई आपको ब्लूटूथ डिवाइस से ट्रैक कर रहा होगा तो इसकी जानकारी आपका फोन आपको समय रहते दे देगा. कंपनी ने 'अलर्ट करने वाला फीचर' लोगों को दिया है.

ऐसे जान पाएंगे किसका है ट्रैकर

यदि कोई ब्लूटूथ डिवाइस आपके आस-पास होगा तो गूगल आपको एक अलर्ट मैसेज भेजेगा और आप इसपर टैप कर ट्रैकर के बारे में ज्यादा जानकारी जान सकते हैं. आप मैप के जरिए ट्रैकर की मूवमेंट भी देख सकते हैं कि ये कैसे काम रहा है. इसके अलावा आप चाहें तो ट्रैकर में एक साउंड भी बजा सकते हैं जो ये बताएगा कि ये कहा रखा है. ट्रैकर को मोबाइल के पास लाने पर आप उस ट्रैकर के ओनर की डिटेल्स आदि जान सकते हैं. इससे आपको पता लग जाएगा कि कौन आपको ट्रैक कर रहा है और उसका इंटेंशन क्या है.

दूसरा फीचर गूगल ने जो लोगों को दिया है वो है मैनुअल स्कैन का. इसके जरिए आप ये जान सकते हैं कि आपके आस-पास कितने ऐसे ट्रैकर हैं जो अपने ओनर के डिवाइस से फ़िलहाल कनेक्ट नहीं हैं लेकिन आपके आस -पास मौजूद हैं. आप चाहें तो इन ट्रैकर को ऑफ भी कर सकते हैं. गूगल के द्वारा दिए गए ये नए फीचर लोगों की प्राइवेसी को बनाये रखने में मदद करेंगे. अपडेट उन एंड्रॉइड यूजर्स के लिए है जो एंड्रॉइड 6 या इससे बाद के वर्जन यूज कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 3 में मिलेगा पेरिस्कोप लेंस, लॉन्च डेट और दूसरे स्पेक्स भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Duo पर Samsung ने कसा तंज, जानें क्या कहा!
iPhone Duo पर Samsung ने कसा तंज, जानें क्या कहा!
iPhone 18 लॉन्च के बाद सच निकले कुंडली के ये 5 संकेत, Boycott की चर्चा भी शुरू
iPhone 18 लॉन्च कुंडली की 5 बातें हुईं सच, Touch ID से Boycott तक चौंकाने वाले संकेत
9 सितंबर को लॉन्च हुआ iPhone, 18 सितंबर से क्यों बिकेगा? जानें वजह
9 सितंबर को लॉन्च हुआ iPhone, 18 सितंबर से क्यों बिकेगा? जानें वजह
iPhone 18 Pro छोड़ो, iPhone 17 के मॉडल भी हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम?
iPhone 18 Pro छोड़ो, iPhone 17 के मॉडल भी हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम?

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget