एक्सप्लोरर

किडनी के इलाज के लिए Google SGE ने दी पेशाब पीने की सलाह, जवाब देख घूमा लोगों का दिमाग

Google AI Driven SGE: एआई संचालित गूगल SGE से जब एक यूजर ने सवाल किया कि किडनी स्टोन को निकालने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं तो इसके जवाब में सर्च इंजन ने एक चौंका देने वाली सलाह दे डाली.

Google SGE Embarrasing Advice for Kidney Stone: जब भी हमारे जहन में कोई सवाल आता है तो इसका जवाब हम गूगल पर सर्च करना शुरू कर देते हैं. गूगल के पास हमारी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान होता है चाहे वो किसी भी विषय पर हो, लेकिन क्या हो जब किसी समस्या के समाधान के लिए आपको अजीब ही सलाह मिलने लगे.

दरअसल, एक चौंकाने वाला मामला उस दौरान सामने आया, जब एक शख्स ने गूगल SGE पर अपनी एक समस्या को लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में एआई संचालित सर्च इंजन ने एक बड़ी ही अजीब सलाह दे डाली. फिर क्या था, यूजर्स भी नहीं रुके और जमकर रिएक्शन्स देना शुरू कर दिया. 

गूगल SGE ने यूजर को दी ये अजीब सलाह 

गूगल SGE यानी सर्च जेनरेटिव एक्सपीरियंस एआई संचालित है, जिस पर एक यूजर ने किडनी की पथरी को लेकर सवाल किया. शख्स ने गूगल SGE से सवाल किया कि कैसे किडनी की पथरी से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके जवाब में शख्स को अपमानजनक सलाह मिली. गूगल एसजीई ने यूजर को रोजाना खुद का पेशाब पीने की सलाह दे डाली. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए @dril नाम के यूजर ने उस जवाब को तस्वीर के जरिए दिखाया, जो कि गूगल SGE पर सर्च किया गया था. पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर में लिखा था कि किडनी की पथरी निकालने के लिए पानी, जिंजर जूस, लेमन-लाइम नींबू सोडा या फलों का रस जैसे बहुत सारे लिक्विड पीने से किडनी की पथरी को जल्द बाहर निकाले जाने में मदद मिल सकती है. बड़ी बात तो ये हुई जब यूजर से गूगल एसजीई ने कहा कि आपको हर 24 घंटे में कम से कम 2 क्वार्ट (2 लीटर) पेशाब पीने का टारगेट रखना चाहिए, इतना ही नहीं आपके पेशाब का रंग हल्का होना चाहिए. 

यूजर्स बोले- इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता

यूजर ने इस पूरी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि परफेक्ट, रेडी टू गो, शिप इट आउट... इसके बाद यूजर की पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आने लगे. Rob Keyes नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा कि गूगल को रीबूट किए जाने की जरूरत है. Thomas Midander ने कहा कि एक्सपेरिमेंटल एआई का शुक्रिया. इससे बुरा क्या ही हो सकता है. एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसा करने की कोशिश मत करना, आप पथरी को फिर से शुरुआती स्टेज पर पहुंच जाएंगे. कई यूजर्स ने दोबारा इसको लेकर सवाल किया तो उन्हें गूगल ने पहले जैसे ही परिणाम दिखाए. हालांकि बाद में गूगल SGE ने इसका जवाब बदल दिया. 

यह भी पढ़ें:-

कम बजट में मां को देना चाहते हैं स्पेशल गिफ्ट? 10 हजार रुपये के अंदर खरीदें ये स्मार्टफोन्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget