एक्सप्लोरर

गेमर्स के लिए खुशखबरी! भारत में फ्री फायर की हो रही वापसी, इस दिन से शुरू होगा पहला ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट

Free Fire India: भारत में फरवरी 2022 में बैन होने के बाद आखिरकार फ्री फायर (Free Fire) की वापसी की आधिकारिक पुष्टि हो गई है.

Free Fire India: भारत में फरवरी 2022 में बैन होने के बाद आखिरकार फ्री फायर (Free Fire) की वापसी की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. दो साल से लगातार अफवाहों और उम्मीदों के बीच अब गेम डेवलपर Garena ने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी री-लॉन्च की घोषणा कर दी है. यह खबर भारत के मोबाइल गेमिंग प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

Free Fire की वापसी और ईस्पोर्ट्स में धमाकेदार एंट्री

करीब 3.5 साल बाद फ्री फायर फिर से भारत में कदम रखने जा रहा है. इस बार सिर्फ गेम ही नहीं लौटा है, बल्कि इसके साथ एक भव्य ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट भी आयोजित होने जा रहा है Free Fire Max India Cup 2025. यह टूर्नामेंट 13 जुलाई से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा और इसमें कुल 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि रखी गई है.

यह फ्री फायर के लिए भारत में बैन के बाद पहला आधिकारिक टूर्नामेंट होगा. खास बात यह है कि जो खिलाड़ी इन वर्षों में Free Fire Max पर एक्टिव रहे हैं, वे अब इस टूर्नामेंट में भाग लेकर अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Free Fire India Esports (@freefireindiaesports)

भारतीय गेमर्स के लिए क्यों अहम है ये वापसी?

बैन से पहले Free Fire भारत के टॉप मोबाइल बैटल रॉयल गेम्स में शुमार था. इसका एक मज़बूत ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम और लाखों की संख्या में एक्टिव खिलाड़ी थे. इसकी वापसी न सिर्फ गेमिंग कम्युनिटी के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स, स्ट्रीमर और प्रोफेशनल गेमर्स के लिए नए मौके भी लेकर आ रही है.

Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने 8.45 बिलियन मोबाइल गेम डाउनलोड के साथ दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है. इससे भारत में मोबाइल गेमिंग के जबरदस्त पोटेंशियल का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

अब आगे क्या?

हालांकि पहले अगस्त 2023 और फिर 5 सितंबर को इसकी वापसी की योजनाएं बनी थीं, लेकिन तब लॉन्च को टाल दिया गया था. मगर अब पहली बार आधिकारिक तौर पर इसकी री-लॉन्च की पुष्टि हुई है.

Free Fire Max India Cup 2025 केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत में इस गेम की नई शुरुआत का प्रतीक होगा. 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि के साथ यह इवेंट ना सिर्फ रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा, बल्कि इससे भारतीय ईस्पोर्ट्स में नए सितारे भी उभर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन का F-35B भारत के रडार में फंसा? क्या दुनिया का सबसे आधुनिक जेट हमारी इस तकनीक के सामने बेबस हो गया? जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
What Is RAM Plus: RAM Plus क्या होता है, कैसे करता है काम? जानें इसके फायदे-नुकसान
RAM Plus क्या होता है, कैसे करता है काम? जानें इसके फायदे-नुकसान
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
iPhone यूजर्स सावधान! 110 देशों में Apple ने जारी किया Spyware अलर्ट
iPhone यूजर्स सावधान! 110 देशों में Apple ने जारी किया Spyware अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget