एक्सप्लोरर

Gmail का 'Unsubscribe' बटन बन रहा जाल, सावधानी न बरती तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Gmail पर अनचाहे ईमेल्स से बचने के लिए 'Unsubscribe' बटन दबाना अब खतरे से खाली नहीं है. साइबर ठग इन फर्जी लिंक के ज़रिए आपकी जानकारी चुराकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं.

आजकल ऑनलाइन ठगी करने वाले हर रोज़ नए तरीके निकाल रहे हैं और अब उन्होंने एक ऐसा तरीका अपनाया है जिससे हममें से ज़्यादातर लोग रोज़ाना दो-चार होते हैं- ईमेल के 'Unsubscribe' बटन से. अगर आप भी रोज़ ईमेल पर आने वाले ढेरों प्रमोशनल मैसेज से परेशान होकर 'Unsubscribe' बटन दबा देते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए! ये अब एक नया स्कैम बन चुका है.

कैसे काम करता है ये नया स्कैम?

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ‘Unsubscribe’ बटन पर क्लिक करने से अनचाही ईमेल्स से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन अब साइबर अपराधी इसी बटन का इस्तेमाल करके लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. स्कैमर्स आपको फेक ईमेल भेजते हैं जिसमें ऐसा लगता है कि आप किसी न्यूज़लेटर या प्रमोशनल साइट से जुड़ गए हैं. जब आप अनसब्सक्राइब करने के चक्कर में दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो वही लिंक आपके ईमेल अकाउंट को एक्टिव बता देता है और इसके बाद आपकी जानकारी को टारगेट किया जाने लगता है.

Unsubscribe लिंक बना जाल

इन फर्जी ईमेल्स में जो अनसब्सक्राइब लिंक होता है, उसमें एक तरह का ट्रैकिंग कोड छुपा होता है. जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं, स्कैमर्स को पता चल जाता है कि आपका ईमेल इस्तेमाल हो रहा है. इसके बाद वे आपको और भी ज्यादा फेक जॉब ऑफर, लुभावने डिस्काउंट या बैंक से जुड़े मैसेज भेजकर फंसाने की कोशिश करते हैं. कुछ मामलों में तो ऐसे लिंक आपके डिवाइस में मालवेयर डाल सकते हैं या पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं.

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

1. अनजान ईमेल से दूर रहें: अगर किसी ऐसे शख्स या कंपनी से ईमेल आता है जिसे आप जानते नहीं हैं, तो उसमें दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.
2. स्पैम के रूप में मार्क करें: जीमेल या किसी भी ईमेल सर्विस में उस संदिग्ध ईमेल को स्पैम मार्क करें, इससे भविष्य में ऐसे मेल्स से बचाव होगा.
3. ईमेल एड्रेस छिपाएं: 'Hide My Email' जैसे टूल्स का इस्तेमाल करें, जो आपके असली ईमेल को सामने लाने से रोकते हैं.
4. सुरक्षा सॉफ्टवेयर अपडेट रखें: एंटीवायरस और ईमेल ऐप्स को हमेशा लेटेस्ट वर्जन में रखें ताकि नए खतरों से सुरक्षा बनी रहे.
5. सोच-समझकर क्लिक करें: कोई भी लिंक क्लिक करने से पहले दो बार सोचें – क्या ये ईमेल वाकई भरोसेमंद है?

ईमेल में दिए गए हर 'Unsubscribe' बटन पर भरोसा करना अब खतरनाक हो सकता है. स्कैमर्स आपके एक क्लिक का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि वो आपको निशाना बना सकें. इसलिए ज़रूरी है कि हम सतर्क रहें और तकनीक का इस्तेमाल समझदारी से करें. अगर थोड़ा सा ध्यान दिया जाए तो ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को बचाना बिलकुल मुमकिन है.

सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब की टेक्नोलॉजी! वैज्ञानिकों ने पानी जैसी चीज से बना दिया कंप्यूटर
गजब की टेक्नोलॉजी! वैज्ञानिकों ने पानी जैसी चीज से बना दिया कंप्यूटर
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
AI Browser क्या है, Google Chrome से कितना अलग होगा?
AI Browser क्या है, Google Chrome से कितना अलग होगा?
Amazon Zoox New Launch: ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget