एक्सप्लोरर

Gmail ऐप में आ रहा नया फीचर, अब लैपटॉप में अकाउंट खोले बिना फोन पर हो जाएगा ये काम 

Gmail Update: जीमेल ऐप में जल्द आपको एक काम का फीचर मिलेगा. इससे फायदा ये होगा कि आपको अपना अकाउंट लैपटॉप या डेस्कटॉप में ओपन नहीं करना पड़ेगा और आपका वह काम फोन से ही पूरा हो जाएगा.

Gmail Select All Option: आप सभी का जीमेल अकाउंट जरूर होगा. सभी को हर दिन कई मेल्स भी आते होंगे. लगातार मेल्स आने की वजह से जीमेल की स्टोरेज भरने लगती है. ऐसे में समय-समय पर बेकार के मेल्स को डिलीट करना आवश्यक हो जाता है. मेल्स को डिलीट करने के दौरान आप सभी को फोन में ये समस्या जरूर आई होगी कि आप एक साथ सभी मेल्स को डिलीट नहीं कर पाते. एकबार में अधिकतम 50 मेल्स ही सेलेक्ट होते हैं. ऐसे में बार-बार हमें 50-50 मेल्स को सेलेक्ट कर इन्हें डिलीट करना पड़ता है जो एक टाइम कंज्यूमिंग प्रोसेस है.

अब फटाफट कर पाएंगे डिलीट 

ट्विटर पर @AssembleDebug द्वारा एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें जीमेल ऐप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन में नया अपडेट देखा गया है. इसमें 'Select All' का ऑप्शन दिख रहा है जिसकी मदद से आप 50 से ज्यादा ईमेल सेलेक्ट कर सकते हैं. हालांकि शुरुआत में पहले 50 मेल्स ही सेलेक्ट होंगे, इसके बाद आपको फिर 'Select All' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इस तरह आपको हर बार इस ऑप्शन पर ज्यादा मेल्स को सेलेक्ट करने के क्लिक करना होगा. इस फीचर का एक नुकसान ये है कि यदि आप 'Deselect All' करते हैं तो सारे मेल्स डीसेलेक्ट हो जाते हैं. यानि जो बाद में सेलेक्ट किये गए हैं, सिर्फ उनपर ये अप्लाई नहीं होता, सभी मेल्स पर लागू हो जाता है.

फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि क्या iOS में भी ये अपडेट आएगा या नहीं. ये फीचर कबतक एंड्रॉइड ऐप में आएगा इस बात की अभी कोई जानकारी सामने नहीं है.

जल्द इमोजी से भी कर पाएंगे रिएक्ट 

जीमेल ऐप में भी गूगल जल्द इमोजी रिएक्शन फीचर देने वाला है. इसकी मदद से आप किसी मेल्स पर इमोजी से रिएक्ट कर पाएंगे. इस अपडेट की जानकारी भी @AssembleDebug ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है. ये अपडेट iOS बीटा ऐप में स्पॉट किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Apple Event 2023 Live Streaming: घर बैठ ऐसे देखिए कंपनी का 'वंडरलस्ट' इवेंट, iPhone 15 के अलावा ये सब होगा लॉन्च 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
क्या होता है Bluetooth LE? जानें नॉर्मल वाले से कैसे है अलग
क्या होता है Bluetooth LE? जानें नॉर्मल वाले से कैसे है अलग
iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वीडियोज

KBC 18: Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan के साथ Time पर पहुंचने का Secret बताया
Bigg Boss 20: Mary Kom के बयान पर विवाद, Team ने Clarification के साथ मांगी माफी
Yaadein: 🤗Dev और Srishti की जिंदगी में लौटीं बहारें! गांव में मिली जिंदगी की नई खुशी। #sbs
Bigg Boss 20: Gullu-Kanika के Love Angle पर सवाल, Audience को क्यों लग रहा है Romance Fake?
Bigg Boss 20: Uditi Singh की One Life खत्म, Kanika Mann-Gullu की Chemistry बनी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS समिट के दौरान तारिक रहमान को नहीं बुलाया गया? बांग्लादेश की खुली झूठ की पोल
BRICS समिट के दौरान तारिक रहमान को नहीं बुलाया गया? बांग्लादेश की खुली झूठ की पोल
दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से होगा भारत के अभियान का आगाज, जानें किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
17 सितंबर से होगा भारत के अभियान का आगाज, जानें किस दिन किस खेल में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?
Embed widget