एक्सप्लोरर

Smart Door Lock: घरवालों के चेहरे को देख खुल जाता है यह स्मार्ट गेट लॉक, अनजान को देख भेजता है मैसेज

Smart Lock: Xiaomi का Smart Door Lock X काफी खास है. यह 3D फेस लॉक के साथ आता है. यानी यह सेटिंग में फीडेड लोगों के चेहरे देखकर ही खुलता है. जानिए इसमें क्या है खास.

Smart Door Lock: स्मार्टफोन सेगमेंट में लोगों को कम दाम में लगातार लेटेस्ट फीचर्स देने वाली चीनी कंपनी Xiaomi अब मोबाइल गैजेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स में भी कमाल कर रही है. कंपनी का ऐसा ही एक धांसू प्रोडक्ट है स्मार्ट डोर लॉन्च सिस्टम. Xiaomi Smart Door Lock X नाम का यह स्मार्ट डोर लॉन्च सिस्टम 3D फेस लॉक के साथ आता है. यानी यह सेटिंग में फीडेड लोगों के चेहरे को देखकर ही खुलता है. इस स्मार्ट लॉक में और क्या है खास आइए करते हैं बात.

क्या है खास टेक्निक

इस स्मार्ट लॉक में कंपनी ने 3D facial recognition scanning सिस्टम का इस्तेमाल किया है. इसमें डॉट प्रोजेक्टर, इंफ्रारेड लाइट, RGB कैमरे के साथ लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इंफ्रारेड कैमरा दिया गया है. फेस अनलॉक के अलावा यह स्मार्ट लॉक फिंगरप्रिंट, पासवर्ड और NFC जैसे तरीकों से भी खुल सकता है. कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम काफी सिक्योर है और इसमें सेंध लगा पाना नामुमकिन है.

दरवाजे के सामने अनजान के आने पर भेजता है मैसेज

इस स्मार्ट लॉक की एक और खास बात ये है कि अगर कोई भी अनजान शख्स इसके सामने आएगा तो यह एक नोटिफिकेशन मालिक के पास भेजेगा. इस डोर लॉक में 6250mAh की बड़ी बैटरी है, जो रिचार्जेबल है.

ऐप से कर सकते हैं कनेक्ट

इस स्मार्ट लॉक को आप Xiaomi और Mijia के ऐप के साथ पेयर कर सकते हैं. इसके बाद इसके फीचर्स को दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है. यह लॉक Apple Homekit को भी सपोर्ट करता है. यही नहीं आप ऐप से ये भी देख सकते हैं कि कौन से शख्स को आपने कब एक्सेस दिया था. यह डोर लॉक सामने आने वाले व्यक्ति की फोटो भी खींच लेता है. हालांकि इसकी कीमत को लेकर अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें

Best 5G SmartPhone : Vivo बना भारत का नंबर-1 5G स्मार्टफोन ब्रैंड, Samsung और Realme को छोड़ा पीछे

India Number-1 App : इस भारतीय ऐप ने फेसबुक को दी पटखनी, अक्टूबर में 25 मिलियन बार हुआ डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Protest LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jantar Mantar Protest LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget