एक्सप्लोरर

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया रेडमी Note 4 स्मार्टफोन, कीमत 9,999 रुपए से शुरू

नई दिल्ली: चाइनीज मोबाइल मेकर शाओमी ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 लॉन्च किया है. शाओमी के इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 से शुरू है. रेडमी नोट 4, शाओमी के सबसे कामयाब स्मार्टफोन और बेस्टसेलर रेडमी नोट 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है. शाओमी नोट 4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ दिया गया है जिसकी पिक्सल डेन्सिटी 401 पीपीआई है. स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है. रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें मौजूद 4100mAh की बैटरी है. शाओमी का दावा है कि नए प्रोसेसर और क्वालकॉम चिपसेट के कारण रेडमी नोट 4 की बैटरी, रेडमी 3 की तुलना में 25% ज्यादा बैकअप देगी. शाओमी ने रेडमी के भारत में 3 वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनमें 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 9,999 रुपए है. जबकि 3GB रैम और 32 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है. नोट 4 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपए की कीमत में मिलेगा.555 शाओमी की तरफ से बताया गया कि रेडमी नोट 4 की कैमरा क्वालिटी नोट 3 की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर है. स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. शाओमी ने रेडमी नोट 4 की लॉन्च में ये भी दावा किया है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को नोट 3 में आने वाले हीटिंग इशू से निजात मिल जाएगी. स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर भी दिया गया है. शाओमी का ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 23 जनवरी से ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा. शाओमी ने रेडमी नोट 4 का ब्लैक कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल

मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल

विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला

'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान

Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?

Embed widget