एक्सप्लोरर

Mi7 में होगी ग्लास बॉडी, वायरलेस चार्जिंग और डुअल कैमरा, MWC2018 में हो सकता है लॉन्च

शाओमी Mi7 की तस्वीर सामने आई है जिसके मुताबिक इस फ्लैगशिप में ग्लास बॉडी दी जाएगी और डुअल कैमरा होगा.

नई दिल्लीः चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी ने अपने फैंस के लिए MWC2018 को बेहतरीन बनाने की तैयारी पूरी कर ली है. शाओमी इस टेक फेस्टिवल में कंपनी का ब्रांड न्यू फ्लैगशिप Mi 7 लॉन्च कर सकती है लेकिन औपचारिक लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर शाओमी के Mi7 की तस्वीर सामने आई है.

तस्वीर में Mi7 की रियर बॉडी नजर आ रही है. जिसके मुताबिक इस फ्लैगशिप में ग्लास बॉडी दी जाएगी और डुअल कैमरा होगा. उम्मीद है की ये स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस होगा.

Capture इंटरनेट पर वायरल तस्वीर शाओमी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में प्रदर्शक के तौर पर हिस्सा ले रही है. ऐसे में जाहिर है कि कंपनी अपने नए डिवाइस के साथ आएगी. हालांकि ये Mi 7 होगा या कोई और इस पर सस्पेंस बरकरार है.

Mi 7 को लेकर अबतक लीक हुई रिपोर्ट की मानें तो इसमें 18:9 एस्पेक्ट रेशियो का डिस्प्ले होगा. साथ ही ये आईफोन X की तरह फेस आईडी अनलॉक फीचर के साथ आ सकता है.

इसके अलावा शाओमी के बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 को लेकर खबर है कि जल्द ही कंपनी इसे ग्लोबल बाजार में उतार सकती है. फरवरी के मध्य में ये ग्लोबल बाजार में उपलब्ध हो सकता है. जानकारी सामने आई है कि इसमें LTE 20 बैंड को जगह दी जा रही है ताकी ये कुछ यूरो ऑपरेटर्स के लिए भी कंपेटिबल हो.

आपको बता दें रेडमी 5 को कंपनी ने चीन के बाजारों में लॉन्च कर दिया है लेकिन ग्लोबल बाजार में इसका इंतजार है.

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 5 में 5.7 इंच की HD+ 18:9 एस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया गया है. जिसकी रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है. इसमें स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है साथ ही 2जीबी/3जीबी रैम दी गई है. इसकी स्टोरेज एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाई जा सकती है.

कैमरा फ्रंट की बात करें तो रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रॉन पिक्सल सेंसर के साथ आता है. वहीं 5 मेगापिक्सल सॉफ्ट लाइट फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए रेडमी 5 में 3300mAh की बैटरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget