एक्सप्लोरर

Xiaomi के Mi 10i 5G ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, महज 3 हफ्तों में की 400 करोड़ की सेल

Mi 10i 5G को कंपनी ने भारत में पिछले महीने ही लॉन्च किया था. इस फोन का इतना क्रेज है कि जनवरी में ये फोन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया.

Xiaomi के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10i 5G ने भारत में बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम किया है. इस फोन को कंपनी ने पिछले महीने ही लॉन्च किया था, तब ही इस फोन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. लॉन्चिंग के महज तीन हफ्तों में ही इस फोन ने 400 करोड़ से ज्यादा की बिक्री कर ली है. इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के हैड मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर दी. इस फोन को लेकर यूजर्स के बीच कितनी दीवानगी है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस फोन को जनवरी में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया.

Mi 10i 5G की कीमत Xiaomi Mi 10i स्मार्टफोन का 6GB+ 64GB वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में मिल सकता है. इसके अलावा 6GB+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. वहीं 8GB+ 128GB वेरिएंट को आप 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये फोन Pacific Sunrise, Atlantic Blue और Midnight Black कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.

Mi 10i 5G के स्पेसिफिकेशंस Mi 10i 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है. इसका अडेप्टिव सिंक रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ का है. प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. गई है. फोन में 6 GB और 8 GB रैम दी गई है, स्टोरेज के लिए 64 GB और 128 GB का ऑप्शन दिया गया है. शाओमी का ये फोन फोन ऐंड्रॉयड बेस्ट MIUI 12 पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है.

जबरदस्त है कैमरा Mi 10i में जबरदस्त कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. Mi 10i के चार रियर कैमरे में अपर्चर एफ/1.75 के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी (Samsung HM2) सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

4820mAh की है बैटरी Mi 10i को पावर देने के लिए इसमें 4820mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ बॉक्स में 33वाट फास्ट चार्जर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल-स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, IR सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है. शाओमी का ये फोन तीन कलर ऑप्शन Pacific Sunrise, Atlantic Blue, और Midnight Black में अवेलेबल है.

OnePlus Nord से है टक्कर Mi 10i की टक्कर वनप्लस नॉर्ड से है. वनप्लस नॉर्ड में कंपनी ने 6.4 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेकशन दिया है. स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगान 765 प्रोसेसर के साथ आता है. साथ ही नॉर्ड में एंड्रीनों 620 जीपीयू दिया गया है. स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4115mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी ने अपने बाकी स्मार्टफोन की तरह नॉर्ड के कैमरा पर खास ध्यान रखा है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. नॉर्ड में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

OnePlus Nord की कीमत वनप्लस ने नॉर्ड से 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तय की है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 29,999 रुपये में खरीदे सकते हैं. 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में अवेलेबल है.

ये भी पढ़ें

भारत में लॉन्च होंगे Vivo के 3 शानदार स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S10 Lite से है मुकाबला 6000 mAh बैटरी वाले शानदार स्मार्टफोन, POCO M3 के अलावा ये हैं लेटेस्ट ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget