एक्सप्लोरर

Xiaomi ने इस फोन को 3 महीने पहले ही किया था लॉन्च, अब हमेशा के लिए कर रहा बंद

शाओमी ने एलान किया है कि आनेवाले समय में वो रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को हमेशा के लिए बंद कर देगा. कंपनी ने अभी तक इसके पीछे का कारण नहीं बताया कि वो ऐसा क्यों कर रही है. एक कारण यहां ये है कि दोनों फोन यानी की नोट 7 और नोट 7S के फीचर्स एक ही तरह के हैं.

नई दिल्ली: शाओमी ने 20 मई को भारतीय बाजार में अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 7S लॉन्च किया. फोन की यूएसपी इसका 48 मेगापिक्सल का कैमरा है. हालांकि इस लॉन्च के साथ कंपनी अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. दरअसल अब कंपनी 3 महीने पहले ही लॉन्च हुए फोन को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है.

जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. शाओमी ने एलान किया है कि आनेवाले समय में वो रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को हमेशा के लिए बंद कर देगा. फोन को रेडमी नोट 7 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था. वहीं ऐसा पहली बार हो रहा है जब हैंडसेट को लॉन्च के तीन महीनों के भीतर ही बंद किया जा रहा है.

शाओमी के प्रोडक्ट PR ने ट्विटर पर इस बात का एलान किया. उन्होंने लिखा ICYMI, रेडमी नोट 7S अब रेडमी नोट 7 को रिप्लेस करेगा. रेडमी नोट 7 यूजर्स को थोड़ी निराशा जरूर होगी क्योंकि कंपनी अब इस फोन को बंद करने जा रही है.

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके पीछे का कारण नहीं बताया कि वो ऐसा क्यों कर रही है. एक कारण यहां ये है कि दोनों फोन यानी की नोट 7 और नोट 7S के फीचर्स एक ही तरह के हैं.

शाओमी रेडमी नोट 7S में 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है जो डॉट नॉच के साथ आता है. दोनों डिस्प्ले और रियर पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है तो वहीं फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर लगा हुआ है. डिवाइस दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है तो वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है. यूजर्स इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से आगे बढ़ा सकतेहैं.

शाओमी रेडमी नोट 7S में डुअल रियर कैमरा है जो 48 मेगापिक्सल के सेंसर और 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है. स्मार्टफोन में नाइट मोड की भी सुविधा है.

स्मार्टफोन AI सीन डिटेक्शन और एआई पोट्रेट मोड 2.0 के साथ आता है. वहीं फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. फोन एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन में रियर माउंटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक 4.0 चार्ज सपोर्ट के साथ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget