एक्सप्लोरर

पालतू जानवरों के लिए Xiaomi लेकर आई स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर, मिलेगा एकदम साफ पानी, 3 महीने चलेगी बैटरी

Xiaomi ने स्मार्ट पेट वाटर डिस्पेंसर लॉन्च किया है. इसमें 3 लीटर का टैंक है जो 15 दिन की जरूरत का पानी स्टोर कर सकता है. यह पीने के लिए एकदम साफ और स्वच्छ पानी देता है.

चीनी कंपनी शाओमी ने पालतू जानवरों के लिए स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर लॉन्च किया है. मिजीया लाइनअप में लाए गए इस प्रोडक्ट की कीमत 199 युआन (लगभग 2,320 रुपये) रखी गई है. यह उन लोगों के लिए बड़ी काम की चीज है, जो अपने घर में कुत्ता, बिल्ली या कोई और पालतू जानवर रखते हैं. स्मार्ट पेट वाटर डिस्पेंसर 2 नाम का यह प्रोडक्ट पालतू जानवरों के एक सुविधाजनक और स्वच्छ विकल्प है. आइये इस फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

एक बार में ही भरें 15 दिन की जरूरत का पानी

इस डिस्पेंसर में एक 3 लीटर का टैंक बना हुआ है, जो पालतू जानवरों के लिए लगभग 15 दिन की जरूरत का पानी स्टोर कर सकता है. यानी एक बार टैंक भरने के बाद 15 दिन तक चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसमें 4-स्टेज फिल्टर लगा हुआ है, जो पानी को साफ रखता है और खराब होने से बचाता है. इसके फिल्टर पानी से बाल, कचरा, संक्रामक तत्व हटाकर एकदम साफ पानी देते हैं.

पानी के बहाव के लिए 3 मोड

इसमें पानी के बहाव के 3 मोड मिलते हैं. अगर किसी जानवर को ठहराव वाला बहाव पसंद है तो उसके लिए इसमें अलग मोड है, वहीं अगर किसी को फव्वारे की तरह गिरता पानी पसंद है तो उसका भी इसमें ख्याल रखा गया है. इसकी एक खास बात यह भी है कि इसका शोर बहुत कम है. इससे न तो पानी पीते हुए पालतू को कोई दिक्कत होगी और न ही शोर के कारण घर में रह रहे लोग परेशान होंगे.

3 महीने से अधिक समय तक चलती है बैटरी

यह वाटर डिस्पेंसर IPX7 वाटरप्रूफिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि इसे पूरी तरह पानी से धोया जा सकता है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे साफ करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो. यह 4000mAh की बैटरी से लैस है, जो एक बार में चार्ज करने पर 3 महीने से अधिक समय तक चलेगी. यह शाओमी के इंटेलीजेंस इकोसिस्टम से कॉम्पेटिबल है, जिसका मतलब है कि इसे शाओमी होम ऐप से ऑपरेट किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Squid Game Season 2 रिलीज होने से पहले फोन पर भी खेल सकते हैं ये मजेदार गेम, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget