एक्सप्लोरर

WhatsApp में जल्द होंगे नए बदलाव, लॉन्च किए जा रहे हैं ये 5 शानदार नए फीचर्स 

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि जल्द ही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp में कुछ नए बदवाल किए जा सकते हैं. उनके अनुसार कंपनी गायब होने वाले मैसेजों की सुविधा का विस्तार करने जा रही है.

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर्स का हमेशा ध्यान रखता है. इसके साथ ही वह समय-समय पर अपने फीचर्स में बदलाव कर एप में कुछ नयापन देने की भी कोशिश करता है. जिससे यूजर्स को किसी तरह की परेशानी ना हो और उनका एप से जुड़ाव बना रहे. अब WhatsApp ने हाल ही में पुष्टि की है कि जल्द ही नया अपडेट लेकर आने वाला है.

दरअसल WhatsApp Android और iOS दोनों के लिए कई सुविधाओं पर काम कर रहा है. हाल ही में कंपनी ने पुष्टि की है कि वह गायब होने वाले मैसेजों की सुविधा का विस्तार करने जा रही है. इसमें 'एक बार देखें' विकल्प भी जोड़े जाने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा व्हाट्सएप के वेब वर्जन में कॉलिंग फीचर जोड़ने की भी उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी के प्रमुख विल कैथकार्ट ने हाल ही में खुलासा किया कि मल्टी-डिवाइस सपोर्ट जल्द ही प्लेटफॉर्म पर आने वाला है.

मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट

व्हाट्सएप महीनों से Multiple device support का परीक्षण कर रहा है, और आखिरकार यह पुष्टि हो गई कि यह जल्द ही आ जाएगा. WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले दो महीने में Multiple device support को सार्वजनिक बीटा में प्रवेश दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि एक बार जब आप यह सुविधा प्राप्त कर लेते हैं, तो यह आपको एक ही समय में एक से अधिक डिवाइस पर आपके व्हाट्सएप खाते में लॉग इन करने देगा.

डिस अपिरिंग मोड  

व्हाट्सएप पहले से ही संदेशों को गायब करने की सुविधा प्रदान करता आ रहा है, और अब वह इस क्षमता का विस्तार करने की योजना बना रहा है. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक इंटरव्यु के दौरान खुलासा किया था कि व्हाट्सएप एक गायब होने वाला मोड पेश करेगा, जो आपको सभी चैट थ्रेड्स में संदेशों को गायब करने देगा.

व्हाट्सएप रीड लेटर 

WaBetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप 'रीड लेटर' फीचर पर भी काम कर रही है. यह फीचर मौजूदा आर्काइव्ड चैट फीचर को रिप्लेस करेगा और मैसेजिंग एप के टॉप पर आर्काइव्ड चैट को वापस नहीं लाएगा.

व्यू वन्स फीचर 

जुकरबर्ग ने यह भी पुष्टि की कि व्हाट्सएप की एक 'View Once feature' फीचर जोड़ने की योजना बनाई जा रही है. जो उपयोगकर्ताओं को फोटो और वीडियो को शेयर करने की अनुमति देगा, जिसे सिर्फ एक बार देखा जा सकता है. यह इंस्टाग्राम के गायब हो रहे फोटो या वीडियो फीचर के समान है.

मिस्ड ग्रुप कॉल्स 

व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रहा है, जो आपको उन ग्रुप कॉल्स में शामिल होने देगा, जिन्हें आप मिस कर चुके हैं. जिसका मतलब यह है कि अगर कोई आपको ग्रुप कॉल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है और आप उस समय शामिल नहीं हो पाते हैं, तो कॉल समाप्त नहीं होने पर आपको बाद में शामिल होने का विकल्प मिलेगा.

इसे भी पढ़ेंः
सेफ हार्बर की छतरी सोशल मीडिया से हुई खत्म, ट्विटर के सिर पर बरस सकते हैं सख्ती के ओले

WhatsApp का जल्द बदलने वाला है रंग! जानिए क्या है नया अपडेट जो आपको नहीं पता?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget