एक्सप्लोरर

Whatsapp पर सिक्योरिटी को लेकर परेशान हुए लोग, इन दो Apps को मिला फायदा, हो रहे हैं धड़ाधड़ डाउनलोड

व्हाटसएप के जासूसी मामले के सामने आने के बाद टेलीग्राम और सिग्नल दो ऐसी सिक्योर मैसेजिंग एप और कॉलिंग एप्स हैं जिनके डाउनलोड हाल के दिनों में काफी बढ़ गए हैं.

नई दिल्लीः व्हाटसएप के मैसेज की सिक्योरिटी को लेकर सिर्फ देश में ही नहीं पूरी दुनिया में लोग परेशान हैं. लोग व्हाटसएप से हटकर अब दूसरे मैसेजिंग एप और कॉलिंग एप्स का विकल्प ढूंढ रहे हैं. इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है. व्हाटसएप की डाउनलोडिंग की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाली एप्स में से व्हाटसएप पहले से गिरकर चौथे स्थान पर आ गई है.

इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है. एप एनालिटिक्स फर्म एप एनी ने ये जानकारी ईटी के साथ साझा की है. सैन फ्रैंसिस्को में इसका हेडक्वार्टर स्थित है. इसकी रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाटसएप के जासूसी मामले के सामने आने के बाद टेलीग्राम और सिग्नल दो ऐसी सिक्योर मैसेजिंग एप और कॉलिंग एप्स हैं जिनके डाउनलोड हाल के दिनों में काफी बढ़ गए हैं.

Whatsapp

सिग्नल iOS स्टोर पर सिग्नल की डाउनलोडिंग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि सोशल नेटवर्किंग एप डाउनलोड कैटेगरी में इस एप का नंबर 105वें से सीधा 39वें स्थान पर आ गया है. ये डेटा 3 नंवबर को दर्ज किया गया है और ये भारत का डेटा है. सिर्फ एक हफ्ते पहले दर्ज किए गए आंकड़ों में ही इस एप का स्थान 105वां था. वहीं गूगल प्ले स्टोर पर देखा जाए तो इसका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. एक हफ्ते पहले भारत में कम्यूनिकेशन एप डाउनलोड कैटेगरी में इसका स्थान 255वां था जो कि 1 नवंबर को उछलकर 31वें स्थान पर आ गया.

टेलीग्राम वहीं टेलीग्राम जो कि एक रूसी एप है इसकी भी डाउनलोडिंग संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है. टेलीग्राम एप ऐसे खास प्रोटोकॉल का प्रयोग करती है जो कि भेजे और पाए गए मैसेज को कई बार चेक करती है. इस तरह के इन्क्रिप्शन के अतिरिक्त ये भेजे गए मैसेज की लेंथ भी चेक करती है. अगर सेंडर ने 32 कैरेक्टर का मैसेज भेजा है तो ये एप ये चेक करती है कि रिसीवर को 32 कैरेक्टर का ही मैसेज मिला या नहीं. इसके अलावा टेलीग्राम के पास एक और फीचर भी है. टेलीग्राम हर भेजे गए मैसेज को एक यूनीक सीक्वेंस नंबर देता है और जब मैसेज रिसीवर को मिलता है तो एप ये चेक करती है कि भेजा गया मैसेज का वही सीक्वेंस हो.

टेलीग्राम पर आने वाले मैसेज, फाइल्स, दस्तावेज और फोटो यूजर के फोन में नहीं बल्कि क्लाउड पर स्टोर होते हैं जिसके लिए बैकअप की जरूरत नहीं होती, वहीं इस पर कितनी भी बड़ी साइज की फाइल यूजर्स भेज और रिसीव कर सकते हैं.

क्या है व्हाटसएप जासूसी मामला हाल ही में व्हाट्सएप ने जानकारी दी थी कि इसराइल की साइबर इंटेलिजेंस कंपनी NSO ने अपने स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल भारत में भी किया. इस साल मई के महीने में इसके जरिए भारत के कई पत्रकारों, वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप की जासूसी की गयी. व्हाट्सएप ने इसके लिए एनएसओ पर मुकदमा भी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget