एक्सप्लोरर

Vodafone vs Airtel vs Reliance Jio: जानिए 150 रुपये के नीचे बेस्ट प्रीपेड प्लान

अगर आप ज्यादा कॉल का इस्तेमाल करते हैं और आपको डेटा की उतनी जरूरत नहीं तो आप 65 रुपये का प्लान चुन सकते हैं. इसमें यूजर को 55 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा जहां यूजर 1p/सेकेंड की दर से कॉल कर सकता है.

नई दिल्ली: रिलायंस जियो के मार्केट में एंट्री के बाद टेलीकॉम कंपनियों के पसीने छूट रहें हैं कारण है कंपनी का यूजर्स को कम कीमत पर कॉल और डेटा प्लान देना. हालांकि अब हर टेलीकॉम कंपनी ने अपने प्लान्स को सस्ते कर दिए हैं जिससे वो रिलायंस जियो को टक्कर दें. तो अगर आपको भी कम कीमत पर ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉल चाहिए तो हमारे पास एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन की तरफ से कई बेहतरीन प्लान्स हैं.

वोडाफोन का 81-92 रुपये का प्लान

35 रुपये की शुरूआती कीमत पर यूजर को 28 दिनों की वैधता मिलती है. इस पैक में आपको 26 रुपये का टॉकटाइम और 2.5 p/second दर से आउटगोइंग कॉल्स मिलता है. वहीं 100 mb डेटा भी. बता दें कि ये प्लान उन लोगों के लिए कारगार है जो ज्यादा आउट गोइंग कॉल्स नहीं करते. हालांकि अगर आप कम डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसमें 46 रुपये का डेटा पैक शामिल कर सकते हैं जहां आपको 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है. यानी की आप सिर्फ 81 रुपये में कॉल और डेटा पा सकते हैं.

वहीं अगर आप ज्यादा कॉल का इस्तेमाल करते हैं और आपको डेटा की उतनी जरूरत नहीं तो आप 65 रुपये का प्लान चुन सकते हैं. इसमें यूजर को 55 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा जहां यूजर 1p/सेकेंड की दर से कॉल कर सकता है. इस प्लान में 200mb डेटा भी मिलता है जिसकी वैधता 28 दिनों की है. इस प्लान में आप 27 रुपये का डेटा पैक भी शामिल कर सकते हैं जहां 28 दिनों के लिए आपको 500mb डेटा मिलेगा. इस प्लान की कुल कीमत आपको 92 रुपये पड़ेगी.

एयरटेल का 65-133 रुपये का प्लान

अगर आप एयरटेल के सब्सक्राइबर हैं आप स्मार्ट रिचार्ज पैक चुन सकते हैं जो वोडाफोन ऑफर्स की तरह ही है. स्मार्ट रिचार्ज की कीमत 35 रुपये है जहां आपको 26.66 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा और 28 दिनों के लिए 100mb डेटा. हालांकि यहां आपको डेटा पैक की कमी पड़ सकती है. टेलको इस दौरान 98 रुपये में 28 दिनों के लिए 3 जीबी डेटा दे रहा है. यानी की कुल प्लान की कीमत 133 रुपये हो जाएगी.

लेकिन अगर आप कॉम्बो नहीं लेते हैं तो आप 95 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज चुन सकते हैं जहां आपको फुल टॉकटाइम मिलता है तो वहीं आउटगोइंग कॉल 30p/मिनट की दर से लोकल/ एसटीडी/ रोमिंग कॉल्स. यहां आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है. पैक में 500mb डेटा भी है. यहां एक और प्लान है जो 65 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज पैक है. इस प्लान में आपको 55 रुपये का टॉकटाइम मिलता है तो वहीं आउटगोइंग 1p/ सेकेंड की दर से. प्लान की वैधता 28 दिनों की है तो वहीं 200mb डेटा भी.

रिलायंस जियो 49-98 रुपये का प्लान

अगर आपको सिर्फ वॉयस कॉल चाहिए तो आप 49 रुपये का प्लान ले सकते हैं जो सिर्फ जियोफोन और जियोफोन 2 के साथ ही काम करेगा. यहां प्लान की वैधता 28 दिनों की है. प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी डेटा भी मिलता है. वहीं दूसरी तरफ 98 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस और 2 जीबी डेटा. ये डील उन लोगों के लिए है जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल नहीं करते. यहां जियो की तरफ से 300 एसएमएस भी मिल रहा है तो वहीं मुफ्त में जियो एप्स भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget