एक्सप्लोरर

Vodafone के नए पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 300जीबी डेटा के साथ एमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है फ्री

वोडाफोन के कुछ प्लान में नेटफ्लिक्स का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

नई दिल्ली: वोडाफोन ने अपने रेड पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है. कंपनी अब अनलिमिटेड कॉल के साथ ज्यादा डेटा भी दे रही है. वोडाफोन ने अपने प्लान में बदलाव रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए किया है. बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर एमेजन प्राइम मेंबरशिप की भी सुविधा दे रहा है. वोडाफोन के कुछ प्लान में नेटफ्लिक्स का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. वोडाफोन के जरिए किए गए अपने प्लान में बदलाव के फायदे सिर्फ एग्जिस्टिंग रेड पोस्टपेड कस्टमर्स को ही मिलेंगे. वोडाफोन के इन प्लान्स की शुरूआत 399 रुपये से लेकर 2,999 रुपये तक है.

399 रुपये का प्लान

वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया है. इसमें सबसे पहला है 399 रुपये का प्लान. इस वोडाफोन रेड प्लान में यूजर्स को 40 जीबी डेटा मिलता है जिसमें 200 जीबी तक रोलओवर की भी सुविधा है. प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के फ्री नेशनल रोमिंग की भी सुविधा दी गई है. वोडाफोन ने कहा है कि प्लान में एडिशनल बेनिफिट्स भी दिए गए है जो 1,498 रुपये के हैं. अगर यूजर्स 399 रूपये का प्लान लेते हैं तो उन्हें वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन की सुविधा 1 साल के लिए मिलेगी जिसकी कीमत 499 रुपये है. वहीं 999 रुपये की कीमत वाले एमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन की भी वैधता 1 साल की है.

499 रुपये का प्लान

वोडाफोन ने अपने 499 रुपये के प्लान में भी बदलाव किया है. इस प्लान में अब यूजर्स को 75 जीबी का डेटा मिलता तो वहीं 200 जीबी की रोलओवर की भी सुविधा. एडिशनल बेनिफिट्स की अगर बात करें तो यूजर्स को 1 साल के लिए 499 रुपये में वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ डिवाइस प्रोटेक्शन की भी सुविधा मिलती है जिसकी कीमत 3000 रूपये है. साथ में 499 रुपये का कूपन है जिसका मतलब ये हुआ कि प्लान से कुल 4,498 रुपये का फायदा हो रहा है.

1299 रुपये का प्लान

1299 रुपये के प्लान में टेलीकॉम कंपनी 100जीबी तक डेटा दे रही है जिसमें 500 जीबी तक की डेटा रोलओवर की सुविधा है. प्लान मे यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसडी कॉल की सुविधा मिल रही है हैं. इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 100 ISD मिनट भी मिलेंगे. सब्सक्राइबर्स को वोडाफोन प्ले और एमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी एक साल के लिए मिलेगा. यूजर्स को साथ में 3000 रुपये का कूपन मिलेगा जो 1,299 रुपये का है. प्लान में 2 महीने के लिए नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है जिसकी कीमत 1,000 रुपये है. वोडाफोन का कहना है कि इस प्लान में यूजर्स को कुल 5,498 रुपये का फायदा मिलता है.

1,999 रुपये का प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी का डेटा मिलेगा जो 500 जीबी के डेटा रोलओवर के साथ आएगा. वहीं सबस्क्राईबर्स को 200 आईएसडी मिनट्स भी मिलेंगे. यूजर्स को 1500 रुपये का नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए फ्री मिलेगा. एमेजन प्राइम, वोडाफोन प्ले और दूसरे एडिशनल बेनिफिट्स को मिलाकर यूजर्स को कुल 5,998 रुपये फायदा मिलता है.

2,999 रुपये का प्लान

2,999 रुपये के प्लान में वोडफोन रेड सब्सक्राइबर्स को 300 जीबी का डेटा मिलेगा जो 500 जीबी के रोलओवर ऑप्शन के साथ आएगा. यूजर्स को इस प्लान में 200 मिनट आईएसडी और अनलिमिटेड नेशनल कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी. प्लान के अंदर वोडाफोन 1 साल के लिए यूजर्स को नेटफ्लिक्स का सब्स्क्रिप्शन दे रहा है जिसकी कीमत 6,000 रुपये है. एमेजन प्राइम, वोडाफोन प्ले और दूसरे बेनिफिट्स को मिलाकर युजर्स को कुल 10,498 रुपये का फायदा मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget