एक्सप्लोरर

वोडाफोन-आइडिया का हो सकता है विलय, खुद वोडाफोन ने दी जानकारी!

नई दिल्ली: ग्लोबल टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने आज कहा है कि वह अपने भारतीय कारोबार का आदित्य बिड़ला समूह की आइडिया सेल्युलर के साथ विलय करने पर बातचीत कर रही है. अगर यह सौदा हो जाता है तो विलय के बाद बनी कंपनी मोबाइल दूरसंचार की दुनिया में एयरटेल को पीछे छोड़ते हुए देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी.

वोडाफोन ने एक बयान में कहा, ‘‘वोडाफोन यह पुष्टि करती है कि वह आदित्य बिड़ला समूह के साथ विलय के बारे में बातचीत कर रही है. वोडाफोन इंडिया और आइडिया के बीच पूरी तरह शेयरों पर आधारित विलय की बीच विलय की बात है. (इसमें वोडोफोन की इंडस टावर्स की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी को अलग रखा गया है.)’’ बयान के मुताबिक जो भी विलय होगा उसमें वोडाफोन को आइडिया में नए शेयर जारी किए जाएंगे और इससे वोडाफोन इंडिया का विघटन होगा.

सीएलएसए की एक रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन-आइडिया को मिलाकर बनने वाली नयी कंपनी के पास 2018-19 तक मोबाइल बाजार की 43 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी ओर यह पहले नंबर पर होगी. दूसरे नंबर में भारती एयरटेल के पास 33 प्रतिशत और रिलायंस जियो की 13 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी वोडाफोन ने इस संभावित समझौते के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया है.

उसका कहना है कि ‘‘अभी यह न तो यह पक्का है कि सौदे पर सहमति बन ही जाएगी और न ही इसकी शर्तों और समय के बारे में कुछ तय है.’’ अभी देश में एयरटेल 26.34 करोड़ ग्राहकों के साथ देश में सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता है वहीं वोडाफोन इंडिया 20.028 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरी और आइडिया सेल्यूलर 18.77 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है.

सीएलएसए ने कहा था कि उसके विश्लेषण में इन दोनों कंपनियों के संभावित विलय की जानकारी सामने आई थी और इस तरह के विलय से इस उद्योग की सूरत ही बदल जाएगी. बंबई शेयर बाजार को भेजी गयी एक सूचना में आइडिया सेल्युलर ने कहा कि वह अपने शेयरधारकों के निवेश का मूल्य बदलाव करने के लिए लगातार नए अवसरों का आकलन करता रहता है. ‘ इसी प्रयास के तहत कंपनी ने वोडाफोन से प्रारंभिक बातचीत में लगी है.’’ इसके अनुसार यह बातचीत ‘बराबरी के अधिकार’ के आधार पर है.

आइडिया ने कहा कि अभी बातचीत शुरूआती दौर में हैं इसलिए इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती है.

इसी बीच वोडाफोन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि संभावित विलय के बारे में यह बातचीत का मुख्य उद्येश्य भारती बाजार में अपने निवेश को पूरीतरह बनाए रखना और एक नयी बड़ी कंपनी के रूप में निवेश का मूल्य-संवर्धन करना है.

सीएलएसए ने कहा है उसके विश्लेषण के अुनसार वोडाफोन इंडिया के लिए आइडिया सेल्यूलर के साथ विलय सबसे अच्छा सौदा रहेगा. इससे कंपनी को आईपीओ लाए बगैर पिछवाड़ से स्थानीय शेयर बाजार में सूचीबद्धता प्राप्त हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget