एक्सप्लोरर

18,000 रुपये से कम कीमत में भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y51A स्मार्टफोन, फीचर्स के मामले में इसे देगा टक्कर

Vivo Y51A को Vivo ई स्टोर, Flipkart, Amazon, Paytm, TataCliq के अलावा रिटेल पार्टनर स्टोर से खरीद सकते हैं. फोन पर HDFC बैंक, Vi की तरफ से 1000 रुपये कैशबैक का ऑफर मिल रहा है.

नए साल के मौके पर स्मार्टफोन्स के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में Vivo ने भी अपना नया स्मार्टफोन Y51A भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17990 रुपये तय की गई है. फोन को 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में.

मिल रहे ये ऑफर्स Vivo Y51A को Vivo ई स्टोर, Flipkart, Amazon, Paytm, TataCliq के अलावा रिटेल पार्टनर स्टोर से खरीद सकते हैं. फोन पर HDFC बैंक, Vi की तरफ से 1000 रुपये कैशबैक का ऑफर मिल रहा है. फोन को बजाज फाइनेंस, होम क्रेडिट, IDFC फर्स्ट बैंक, HDB क्रेडिट और ICICI बैंक से जीरो डाउन पेमेंट स्कीम के तहत खरीदा जा सकता है.

ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस Vivo Y51A में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल है. एंड्राइड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 पर काम करता है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 662 SoC प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

शानदार है कैमरा कैमरे की बात करें तो वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ ही 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लें, 2MP लेंस का सपोर्ट दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है.

मिलेंगे ये भी फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y51A फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप सी, GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन का डायमेंशन 163.86x75.32x8.38mm और वजन 188 ग्राम है. ये फोन टाइटेनियम सैपहायर और क्रिस्टल सैपहायर कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.

Motorola One Fusion+ से होगी टक्कर Vivo Y51A की भारत में Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है.यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिलते हैं.

इसके अलावा इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है. फोन में 5,000 mAh की बैटरी लगी है जोकि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल सिम और USB टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं. इस फोन का वजन 210 ग्राम है. इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये है.

ये भी पढ़ें

साल 2021 में ये 5G Smartphone मचा रहे हैं धूम, जानें कीमत और फीचर्स Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन लॉन्च, मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget