एक्सप्लोरर

Vivo X70 सीरीज का इंतजार खत्म! शानदार डिजाइन और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ आज लॉन्च होंगे स्मार्टफोन्स

Vivo X70 सीरीज में एडवांस कैमरा फीचर्स दिए जाएंगे. जिनकी मदद से वीडियो बनाते समय फोन अगर हिलता भी है तो बेहतरीन रिकॉर्डिंग होगी. ये स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे.

लंबे इंतजार के बाद आज Vivo की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज X70 भारत में लॉन्च होने जा रही है. इस सीरीज के तहत Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन लॉन् किए जाएंगे. माना जा रहा है कि Vivo X70 Pro की कीमत 46, 990 रुपये से शुरू हो सकती है. वहीं इसके Vivo X70 Pro+ वेरिएंट की प्राइस 69,990 रुपये के आस-पास हो सकती है. इन स्मार्टफोन्स Zeiss T कोटिंग और अल्ट्रा सेंसिंग गिंबल कैमरा दिया जाएगा, जिससे वीडियो बनाते समय अगर फोन हिलता भी है तो भी रिकॉर्डिंग बढ़िया होगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1080 प्रोसेसर दिया गया है. आइए जानते हैं इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में. 

Vivo X70 Pro+ स्पेसिफिकेशंस
कंपनी के टॉप वेरिएंट Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन में 6.78 इंच का अल्ट्रा एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल और  रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर से लैस है.  इसमें 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo X70 Pro+ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. जबकि इसमें 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 8 मेगापिक्सल का पैरीस्कोप सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. जान फूंकने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है.

Vivo X70 के स्पेसिफिकेशंस
Vivo X70 स्मार्टफोन में 6.56 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,376 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. यह स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा और बैटरी
Vivo X70 स्मार्टफोन का कैमरा बहुत शानदार है. इसमें 40 मेगापिक्सल  का Sony IMX766V सेंसर दिया गया है, वहीं फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस इस्तेमाल किया गया है. यही नहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है. 
 
Mi 11 Ultra से होगा मुकाबला 
Vivo X70 Pro+ का भारत में Mi 11 Ultra से मुकाबला होगा. इसमें 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. ये फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN2 वाइड-एंगल सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W चार्जर के साथ आती है. इस स्मार्टफोन की कीमत 69,990 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Amazon Festival Offer: Google Pixel के फोन पर बंपर सेल, एमेजॉन पर हर मॉडल पर मिल रहा है डिस्काउंट

वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन की टॉप 5 डील, एमेजॉन पर हेडफोन पर मिल रहा है 40% डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget